India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 13 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का दर्शन, मिला 7 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

अयोध्या. Ayodhya ram lalla temple: भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 5 दिन में साढ़े 13 लाख लोगों ने भगवान के भव्य मंदिर में दर्शन पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रामलला के भक्तों का सैलाब लगातार अयोध्या पहुंच रहा है। यह क्रम अभी आगे भी चलने वाला है। देश के कौने–कौने से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं भक्त रामलला के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं। अभी तक रामलला को 7 करोड़ अधिक का चढ़ावा आया है।
राममंदिर ट्रस्ट के द्वारा मुताबिक भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को लगभग 5 लाख भक्तों ने रामलला का दर्शन किया तो 24 जनवरी को यह संख्या लगभग ढाई लाख के आस–पास रही।

ये भी पढ़ें: Bihar politics: प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, नीतीश 6 माह में फिर मारेंगे पलटी, छोड़ेंगे BJP का साथ…

इसके साथ ही 25 जनवरी को भगवान रामलला के दर्शन लगभग 81 हजार लोगों ने किया था। भगवान राम के भव्य मंदिर में 26 जनवरी को लगभग 3 लाख 25 हजार लोग पहुंचें। 27 जनवरी को यह संख्या लगभग पौने दो लाख थी। ऐसे में माना जा रहा है कि भगवान रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद अभी इसी तरह राम भक्तों का जन सैलाब अयोध्या में उमड़ता रहेगा।

ये भी पढ़ें: ERCP को लेकर केन्द्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के बीच MOU पर हस्ताक्षर,नई दिल्ली में DPR बनाने पर सहमति

हालांकि, रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद भक्तों की भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद नहीं थी। यही वजह रही कि पहले दिन अव्यवस्था देखने को मिली। जिसके बाद प्रशासन ने दर्शन के लिए मास्टर प्लान बनाया था और आज भी उस पर लगातार काम किया जा रहा है। रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद 5 दिन में लगभग साढ़े 13 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन पूजन किया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *