India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

PM Modi speech in loksabha :   अब बिचौलियों के लिए गरीबों को लूटना हो गया मुश्किल

PM Narendra Modi

नई दिल्ली. PM Modi speech in loksabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। डेढ़ घंटे से ज्यादा के संबोधन में प्रधानमंत्री बेहद आक्रामक नजर आए। संबोधन के दौरान वे और विपक्ष को आड़े हाथों लेने से नहीं चूके। PM मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को लेकर रुख साफ कर दिया। PM ने कहा कि जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही होगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी सोच और विचारधारा का खामियाजा भुगता है।विपक्ष की आज की हालत के लिए भी कांग्रेस खुद जिम्मेदार है। पीएम मोदी ने कहा कि अब बिचौलियों के लिए गरीबों को लूटना मुश्किल हो गया है। डीबीटी, जनधन अकाउंट, आधार, मोबाइल… उसकी ताकत हमने पहचानी है। 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम हमने लोगों के खाते में सीधा पहुंचायी। पहले कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम 100 रुपए भेजते हैं तो 15 पैसे गरीबों तक पहुंचते हैं।

पूरा सदन घोटालों की चर्चा में बीत जाता था: PM Modi

मोदी ने आगे कहा कि पहले सदन का पूरा समय घोटालों, भ्रष्टाचार की चर्चा में जाता था। लगातार एक्शन की मांग होती थी, चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार की ही खबरें होती थीं। आज जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होती है तो ये लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस पवित्र सदन में दोहराता हूं कि जिसे जितना जुल्म मुझ पर करना है कर ले, मेरी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चलती रहेगी।

सख्त शब्दों में व्यक्त किए गुस्से का दर्द मैं समझता हूं, क्योंकि तीर…

मोदी ने कहा कि यहां पर बहुत गुस्सा व्यक्त किया गया है। जितना सख्त शब्दों में गुस्सा व्यक्त किया है। उनका दर्द मैं समझता हूं। उनकी मुसीबत और गुस्सा मैं समझता हूं..क्योंकि तीर निशाने पर लगा है। भ्रष्टाचार पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। उसको लेकर भी इतना गुस्सा..क्या-क्या शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनके समय में एजेंसियों का सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया जाता था। उनको काम नहीं करने दिया जाता था।

CM Bhajan Lal Sharma visit: cm का भरतपुर संभाग दौरा, पूंछरी का लौठा, श्रीनाथजी एवं गिरिराजजी तलहटी मंदिर के  किए दर्शन

कांग्रेस की दुकान बंद होने की कगार पर

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला था, लेकिन 10 वर्षों में ये उस दायित्व को निभाने में भी विफल हो गए। उसी उत्पाद को दोबारा लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद होने की कगार पर है।

‘कांग्रेस ने किया कर्पूरी ठाकुर का अपमान’

उन्होंने कहा, जिस कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लोकतंत्र के सिद्धांतों, संविधान की मर्यादाओं के लिए खपा दिया, उनका अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।  लोकसभा सदन में PM मोदी अपने संबोधन में विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए गुस्से में दिखे। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर परिवारवाद और समाज को बांटने के आरोप लगाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे। कब तक समाज को बांटते रहोगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो सीमा रखो, बहुत तोड़ा देश को।

कैंसल कल्चर में फंस गई कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक कैंसल कल्चर पैदा हो गया है। कुछ भी हो कैंसल। ऐसे कैंसल कल्चर में कांग्रेस फंस गई है। हम कहते हैं मेक इन इंडिया। कांग्रेस कहती है-कैंसल। हम कहते हैं आत्मनिर्भर भारत। कांग्रेस कहती है- कैंसल। हम कहते हैं वोकल फॉर लोकल। कांग्रेस कहती है-कैंसल। हम करते हैं वंदे भारत ट्रेन। कांग्रेस कहती है-कैंसल। हम कहते हैं कांग्रेस की नई ईमारत। कांग्रेस कहती है-कैंसल। इतनी नफरत कब तक पाले रहोगे।

PM Modi ने ये दिया बड़ा संकेत

पीएम ने कहा की हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है। 100-125 दिन ही रह गए हैं। तीसरे कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले होंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *