India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Congress lok sabha candidate list: राहुल, भूपेश और कमलनाथ लड़ेंगे चुनाव, खरगे सहित इन 60 सीटों पर फैसला बाकी

Congress candidate List soon

नई दिल्ली. Congress lok sabha candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कभी भी आ सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली सूची तैयार कर ली गई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस की बैठक में 10 राज्यों को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर पर चर्चा की गई। इसमें छह राज्यों पर बात पूरी हो चुकी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप के लिए सीटों को अंतिम रूप दे दिया है। अन्य चार राज्यों के सूची तैयार की जा रही है। 10 राज्यों में 60 प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

भूपेश बघेल लड़ेंगे चुनाव, कमलनाथ पर बढ़ा दबाव

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ेंगे। उन्हें राजनांदगांव से उतारने की तैयारी की जा रही है। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज को महासमुंद, ज्योत्सना महंत कोरबा और शिव डेहरिया जांजगीर-चांपा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से 1980 से सांसद रहे कमलनाथ एक बार फिर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। यह अलग बात है कि वह अपनी बजाय अपने बेटे नकुलनाथ को चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

ये पूर्व मुख्यमंत्री भी लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस के कई पूर्व मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है। इसमें अशोक गहलोत, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। इसके साथ सचिन पायलट, हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह, दीपेन्द्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी और जीतू पटवारी के नामों की सियासी गलियारों में चर्चा है।

दिल्ली में ये करेंगे दंगल

कांग्रेस की सूची में दिल्ली के लिए नाम सामने आए हैं। चांदनी चौक, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व सीटों पर बातन नहीं बनी है। चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा के पैनल में है। पूर्वोत्तर में अरविंदर सिंह लवली और उनके पूर्ववर्ती अनिल चौधरी के नाम शामिल हैं। AAP ने इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को दिल्ली की तीन सीटें दी हैं।

Bjp second candidate List: भाजपा की दूसरी सूची में 150 नाम फाइनल, 10 मार्च को ऐलान!

राहुल गांधी की अमेठी पर सस्पेंस बरकरार

उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर चुनाव कौन लड़ेगा यह नहीं तय हो पाया, लेकिन राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। ये पुख्ता हो गया है। केरल के तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर पहले की तरह चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा केरल में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आएंगे।

कर्नाटक में 10 नाम मंजूर

कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए 10 नाम तय कर दिए हैं। कर्नाटक में प्रदेश के मंत्रियों को चुनाव में नहीं उतारेगी। सिद्धारमैया सरकार के अधिकांश मंत्री राष्ट्रीय चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। दो मंत्री अपनी आपत्तियां सार्वजनिक कर चुके हैं। कर्नाटक से पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार के भाई, पार्टी सांसद डीके सुरेश चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सीट कलबुर्गी पर कोई फैसला अभी नहीं हुआ है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *