India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Farmer protest: आज भारत बंद, किसानों के लिए दिल्ली पुलिस ने मंगाए 30 हजार आंसू बम

Farmer protest

नई दिल्ली. Farmer protest: किसानों ने आज 16 फरवरी को भारत बंद का एलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई संगठनों ने दिल्ली चलो पर सहमति जता दी है। हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली को कई तरफ से घेर रखा है। पंजाब-हरियाणा और शंभू बार्डर, हरियाणा दिल्ली बार्डर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का एलान किया है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सभी सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी। किसानों ने इससे पहले 15 फरवरी को रेलवे की कई सेवाओं को पंजाब में रोक दिया है। पंजाब और हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारत बंद के दौरान इन्हें रहेगी छूट

मोर्चा के संयोजक डॉ. दर्शनपाल ने बताया है कि आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, परीक्षा के लिए छात्रों और हवाईअडडे से जाने के लिए लोगों को रास्ता दिया जाएगा। बंद के दौरान दवा की दुकानों को खुली रहने की छूट दी है और किसी की अंतिम यात्रा को बंद के दौरान रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से समन्वय बनाया है। इसके अलावा सभी संस्थानों को बंद रखने का आहवान किया है।

किसानों की ये है मांगे

1. किसानों की पहली मांग है कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले
2. किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम वेतनमान 26 हजार रुपए किया जाए
3. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण बंद किया जाए।

farmer protest: केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा, अब रविवार को फिर से होगी वार्ता, MSP पर अड़े किसान

दिल्ली पुलिस ने आर्डर किए 30 हजार आंसू बम

किसानों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने 30 हजार आंसू बम खरीदने का आर्डर किया है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो मार्च निकाला है। इस समय अंबाला के पास शंभू बार्डर पर हरियाणा और पंजाब के पास किसानों को रोका हुआ है। दिल्ली से किसान अभी 200 किलोमीटर दूर हैं। यहां किसानों पर जमकर आंसू गैस के बम छोड़े जा रहे हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *