India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rajasthan Politics:  महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने दिखाई ताकत शक्ति, कह डाली ये बड़ी बातें

Mahendra Jeet Singh malviya

बांसवाड़ा. Rajasthan Politics: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने बांसवाड़ा पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। इसके माध्यम से सियासी मैदान में नया संकेत भी दे दिया है। वे दल-बदल’ करने के बाद अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया और मालवीया ने कांग्रेस की कार्यशैली पर जमकर नाराज़गी व्यक्त की। वहीं भाजपा संगठन से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ भी की। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार बांसवाड़ा पहुंचे थे।

बुधवार को बांसवाड़ा पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया। बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान के पास आयोजित स्वागत सभा में पूर्व मंत्री मालवीया ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के वीजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं आज भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता हूं, आपके सम्मान में तैयार हूं, आपकी मदद को हमेशा तैयार हूं।

प्रधानमंत्री मोदी की नीयत साफ है, उन्होंने देश को ताकतवर बनाया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि तत्कालीन UPA शासनकाल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार में घोटालों की भरमार थी और देश पर कालिख पोतने का काम किया, लेकिन अब मोदी सरकार है जिसमें पारदर्शी शासन है।

CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान में मंदिरों पर खर्च करेंगे 300 करोड़, अयोध्या को लेकर भी पर बड़ा वादा

‘अब बढ़ाएंगे भाजपा का जनाधार’

मालवीया ने भाजपा की रीती-नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बतौर कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीतियों संग आगे बढ़कर जिले में भाजपा का जनाधार बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी की नीतियों को भी सराहा।

कांग्रेस मात्र 1400 वोट से ही जीती है

बागीदौरा विधानसभा में कांग्रेस के गढ़ टूटने के सवाल पर मालवीया ने कहा कि बागीदौरा उनका गढ़ है। चुनाव में सर्वाधिक लीड बागीदौरा से रहेगी। बांसवाड़ा कांग्रेस मुक्त होगा यह आज की रैली ने बता दिया। कांग्रेस मात्र 1400 वोटों से जीती। कम से कम 20 से 25 हजार लीड से भाजपा जीतेगी।

वागड़ को बनायेंगे कांग्रेस मुक्त

लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तमाम विकास के लिए पैसा दिया है तो बांसवाड़ा कांग्रेस मुक्त क्यों नहीं होगा। बांसवाड़ा ही नहीं बागीदौरा और पूरा वागड़ कांग्रेस मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोकसभा चुनाव है। आठ विधानसभा मिलाकर लोकसभा बनती है। हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है सभी को साथ लेकर काम करेंगे।

इन्होंने भी किया संबोधित

राजस्थान सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाकर देश को गर्त में पहुंचा दिया। गरीबी मिटाने का खोखला वादा किया। सभी पार्टियां मोदी – भाजपा को हराना चाहते है परंतु जनता मोदी के साथ है। सांसद कनकमल कटारा ने कहा की हम सभी मिल भाजपा की मजबूती का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष लाभ चंद पटेल ने कहा कि मालवीया के आने से भाजपा का विराट स्वरूप होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा एवं अन्य कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *