India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Manohar Joshi death: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ex CM manohar joshi death

मुंबई. Manohar Joshi death:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का आज सुबह निधन हो गया। वे 86 साल के थे। दो दिन पहले जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया था। जोशी का इलाज ICU में किया जा रहा था, लेकिन आज तड़के जोशी ने आखिरी सांस ली। पिछले साल उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया था।

जानकारी के मुताबिक दिग्गज नेता मनोहर जोशी ने आज (23 फरवरी) तड़के 3:02 बजे हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक माटुंगा पश्चिम के रूपारेल कॉलेज के पास उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जोशी का राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कौन है मनोहर जोशी?

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। वह बालासाहेब के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे। इसलिए जब पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था तो उनका हालचाल जानने उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल गए थे।

शिवसेना के पहले सीएम थे जोशी

  • जोशी 1970 के दशक में शिवसेना से विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
  • वह 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रहे।
  • शिवसेना के दिग्गज नेता जोशी चार साल (1995-1999) के लिए पहले शिवसेना सीएम थे जब पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र की सत्ता हासिल की थी।

वाजपेयी सरकार में थे स्पीकर

इसके बाद मनोहर जोशी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान लोकसभा स्पीकर (2002-2004) के रूप में कार्य किया। कांग्रेस के शिवराज पाटिल (1991-1996) के बाद इस प्रतिष्ठित पद पर काबिज होने वाले राज्य के दूसरे व्यक्ति बने। जोशी मुंबई सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके है। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में छह साल का कार्यकाल भी पूरा किया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *