India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Pankaj udhas passed away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pankaj Udhas passed away

मुंबई. Pankaj udhas passed away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे।

10 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं। उनकी बेटी ने ये दुखद खबर शेयर की। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये खबर फैंस के साथ शेयर की।

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘बड़े ही भारी और दुखी मन से ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास जी का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।’ पंकज उधास के जाने से उनके परिवार के लोग और उनके फैन बहुत दुखी है। इस खबर के आते ही लोग और सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

दिए सुपरहिट गाने

‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘रिश्ता तेरा मेरा’, ‘ना कजरे की धार’, ‘मत कर इतना गुरूर’, ‘आदमी खिलौना है’, ‘जीए तो जीए कैसे’ जैसे सुपरहिट गाने उन्होंने गाए थे। उनकी गजलें भी दिल को छू जाती थी। 17 मई 1951 को जन्मे पंकज उधास 72 साल के थे। उन्हें 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *