India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

BJP Meeting Today:  भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पहली सूची में राजस्थान के 10 प्रत्याशियों के नाम की हो सकती है घोषणा

BJP loksabha election news

जयपुर. BJP Meeting Today: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सक्रियता के साथ मैदान में है। इसी को लेकर आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें लोकसभा का चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर पार्टी में मंथन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पहले सूची में संभवत: राजस्थान की सात से दस सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। भाजपा अब तक चार बैठक कर चुकी है। इसमें दो बैठक दिल्ली के नेताओं के साथ हो चुकी हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 फरवरी को राजस्थान दौरे पर आए थे और 9 लोकसभा क्षेत्रों की बैठकें लेकर प्रदेश भाजपा को भी सक्रिय रहने का कड़ा संदेश देकर गए थे। अमित शाह के जाते ही भाजपा ने तुरंत कोर कमेटी की पहली बैठक 22 फरवरी को की। 24 फरवरी को एक बैठक दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ हो चुकी है।

इस बैठक के बाद मंगलवार को कोर ग्रुप के सभी आठ सदस्यों की फिर बैठक हुई, इसमें सभी लोकसभा सीटों पर पैनल बनाए गए। यह पैनल लेकर बुधवार को सभी आठो नेता फिर दिल्ली पहुंचे, यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लम्बी मंत्रणा हुई।

आज होगी भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक

आज गुरुवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में राजस्थान की कुछ सीटों पर चर्चा की जा सकती है। इसके बाद भाजपा जो पहली सूची जारी करेगी। माना जा रहा है कि पहली सूची में वो नाम होंगे, जहां अभी सांसद नहीं है। ऐसी चर्चा भी है कि कुछ सांसदों के टिकट भी काटे जाएंगे।

टिकट के लिए बड़े नेता सक्रिय

भाजपा में सभी बड़े नेता जो अभी विधायक नहीं हैं, वे चुनाव लड़ने को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ नेता हाल ही विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। वे भी टिकट की दौड़ में नजर आ रहे हैं। इन नेताओं ने जयपुर से दिल्ली तक दौड़ लगानी शुरू कर दी है।

दिल्ली में 25 सीटों पर किया मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, बीएल संतोष की मौजूदगी में प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ दिल्ली में प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया सहित अन्य नेता शामिल हुए। पहले चरण में राजस्थान की कुर्सी पर भी प्रत्याशित घोषित होंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *