India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

UP Board paper Leak: अब यहां भी पेपर लीक, 12वीं के जीव विज्ञान और मैथ का पर्चा परीक्षा शुरू होने के बाद वायरल

UP Board paper Leak

आगरा. UP Board paper Leak: पहले पेपर लीक के मामले में राजस्थान का नाम आया करता था अब यूपी में भी पेपर लीक का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां
पेपर लीक होने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद यूपी बोर्ड की 12वीं का पेपर लीक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेपर यूपी के आगरा में लीक हुआ है। आगरा के जिला पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ पेपर के फोटो वायरल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को सेकेंड शिफ्ट (UP Board 12th Class Exam) में इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा 2 बजे शुरू हुई। इसके करीब एक घंटे बाद तीन बजे ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर विनय चौधरी (मोबाइल नंबर 9897525748) ने जीव विज्ञान और गणित का पेपर ग्रुप में शेयर किया।

जैसे ही ग्रुप में पेपर शेयर किया, ग्रुप में जुड़े लोग कमेंट करने लगे। एक व्यक्ति ने लिखा, ये क्या हो रहा है, पेपर लीक हो गया क्या। किसी विद्यालय ने पेपर आउट किया है मैथ और बायो का। इसके बाद ही पेपर को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया।

कॉपी बाहर लिखवाने की आशंका

जिस मोबाइल से पेपर के फोटो लिए हैं, उस पर विनय चाहर का नाम लिखा है। माना जा रहा है कि इन पेपर के फोटो को किसी और ग्रुप में भेजा जा रहा था, वो गलती से प्रिंसिपल के ग्रुप में आ गए। शंका है कि शिक्षा माफिया बाहर कॉपी लिखवा रहे हो, ऐसे में उनको ये पेपर भेजा जा रहा होगा।

पेपर किस केंद्र का है, जांच शुरू
केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद भी परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर कैसे आ गया। इस मामले में जेडी आरपी शर्मा ने जानकारी नहीं होने और जांच कराने की बात कही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *