India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

CM Bhajan Lal Sharma: CM ने डोटासरा पर साधा निशाना, बोले अकबर नहीं, महान तो महाराणा प्रताप थे’

CM Bhajan Lal Sharma

उदयपुर. CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाठ्यपुस्तकों में अकबर को महान बताने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। CM शुक्रवार को गोगुन्दा में देवास परियोजना के तृतीय और चतुर्थ चरण के शिलान्यास समारोह में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मावली में आईटीआई कॉलेज का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में कभी अकबर महान नहीं हुआ। कांग्रेस ने 5 पाठ्यपुस्तकों में अकबर को महान बताया।

मान-सम्मान के लिए किया संघर्ष- सीएम

सीएम भजनलाल ने कहा कि महाराणा प्रताप को लेकर पिछली सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि उन्होंने (महाराणा प्रताप) सत्ता के लिए संघर्ष किया था। प्रताप ने सत्ता के लिए नहीं, अपने देश के लिए संघर्ष किया था। उनके संघर्ष से ही हमारा मान-सम्मान है। आज हम जिंदा है तो महाराणा प्रताप की वजह से ही है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कभी अकबर महान नहीं हुआ। उन्होंने (कांग्रेस) 5 पाठ्यपुस्तकों में अकबर को महान बताया। अकबर नहीं, महान अगर कोई है तो महाराणा प्रताप ही है।

डोटासरा ने बताया था सत्ता के लिए संघर्ष

सत्ता के लिए संघर्ष प्रताप और अकबर को महान बताने का मसला 18 फरवरी 2022 को सामने आया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने नागौर में इस विषय पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच का संघर्ष केवल सत्ता के लिए हुआ था, जबकि भाजपा और आरएसएस इसे राष्ट्र और धर्म से जोड़ देते हैं।

शिक्षामंत्री पहले ही दे चुके संकेत

वहीं, इससे पहले शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बीते दिनों कोटा दौरे के दौरान कहा था कि वह महान कैसे हुआ? वो तो मीना बाजार चलाता था और वहां से बहन बेटियों को उठा ले जाता था। उनके साथ अनैतिक हरकतें करता था।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *