India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Bharat jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी आज स्वराज आश्रम जाएंगे, 12 को कांग्रेस पार्टी की गारंटी की करेंगे घोषणा

Rahul Gandhi, Bharat jodo Nyay Yatra

मुंबई. Bharat jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने अंतिम चरण में है। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा का समापन 17 मार्च को मुंबई में होगा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस यात्रा से जुड़ी कुछ जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह करीब साढ़े दस बजे स्वराज आश्रम जाएंगे।

जयराम रमेश ने आगे कहा, “वल्लभभाई पटेल ने 1922 में स्वराज आश्रम की स्थापना की थी और 1928 में यहीं से उन्होंने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया, जिसके बाद से उन्हें सरदार पटेल के नाम से जाना गया। बरदोली सत्याग्रह एक मील का पत्थर है।”

उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहीं (आश्रम) से फिर शुरू होगा। कल 11 मार्च को ब्रेक होगा और 12 मार्च को नंदुरबार में आदिवासी सम्मेलन किया जाएगा। राहुल गांधी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 13 मार्च को धुले में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ‘नारी न्याय’ को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटियों की घोषणा करेंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *