India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Ashok Gahlot: भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर बरसे गहलोत, इनको कांग्रेस ने दी पहचान

ex CM Ashok Gahlot

जयपुर. Ashok Gahlot: कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। इन 25 नेताओं को आइना दिखाते हुए अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं उन्हें कांग्रेस ने पहचान दी। केन्द्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री बनाया। पार्टी में बड़े पदों पर बिठाया। परन्तु पार्टी के मुश्किल वक्त में वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं। ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है।

गांधी परिवार से लेनी चाहिए प्रेरणा

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा हमें गांधी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिनमें राहुल गांधी एवं पूरे परिवार को कई-कई दिनों तक ED ने पूछताछ के बहाने परेशान किया गया। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी। घर तक खाली करवा दिया पर वो हर दबाव का मुकाबला मजबूती से कर रहे हैं। देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय, महंगाई, नफरत और बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा कर जनजागरण का काम कर रहे हैं। राजनीति में मुकाबला इस तरह डटकर किया जाता है।

कांग्रेस देश के लोकतंत्र को कर सकती है मजबूत

गहलोत ने कहा आज देश में हर संस्थान पर दबाव है और हर व्यक्ति तनाव का माहौल महसूस कर रहा है। इस तनाव और दबाव का मुकाबला करना है जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रख सकती है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *