India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Priyanka Gandhi visit : प्रियंका गांधी के सवाईमाधोपुर में U Turn, मच गया हडकंप

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सवाईमाधोपुर में

सवाईमाधोपुर. Priyanka Gandhi visit : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सवाईमाधोपुर पहुंचने पर रविवार को एक रोचक वाकया सामने आया। प्रियंका गांधी के यू-टर्न लेने से प्रशासन में हडकंप मच गया। दरअसल, शाम करीब सवा चार बजे प्रियंका गांधी का चार्टर विमान चकचैनपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचा। इसके बाद प्रियंका गांधी कड़ी सुरक्षा के बीच अपने काफिले के साथ रणथम्भौर रोड स्थित होटल के लिए रवाना हुईं। लेकिन कुछ देर के बाद ही बीच रास्ते से प्रियंका ने वापस यू टर्न ले लिया। वे काफिले के साथ फिर से हवाई पट्टी पर खड़े चार्टर विमान के पास पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी के एक बार को यू-टर्न लेने से प्रशासन में हडकंप मच गया।

…तो अधिकारियों ने ली राहत की सांस

दरअसल प्रियंका अपना मोबाइल विमान में ही भूल गई थी। इसकी जानकारी लगने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मोबाइल लेने के बाद प्रियंका फिर से काफिले के साथ रणथम्भौर रोड स्थित होटल के लिए रवाना हुईं।

प्रियंका का रणथम्भौर से पुराना नाता

सूत्रों के अनुसार प्रियंका रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरी हुई हैं। उनका रणथम्भौर में तीन दिन का कार्यक्रम है। प्रियंका का रणथम्भौर से पुराना नाता रहा है। वह साल में कम से कम दो से तीन बार रणथम्भौर भ्रमण के लिए आती है। इसका कारण उनके बेटे का वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक होना भी माना जाता है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *