India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Police Lathi charge: राजस्थान में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ा कर पिटा

Police lathi charge

जयपुर.Police Lathi charge: भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत हेगड़े के एक विवादित बयान से विरोध खड़ा हो गया। राजस्थान एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज बुधवार को जयपुर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर झड़प हुई। कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस से हुई झड़प में कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की भी खबर सामने आ रही है। भाजपा सांसद के एक विवादित बयान का विरोध जताने के लिए NSUI कार्यकर्ता आज सुबह एमआई रोड के नज़दीक शहीद स्मारक पर एकजुट हुए थे। यहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा और विवादित बोल बोलने वाले सांसद अनंत हेगड़े के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद भाजपा सांसद के प्रतीकात्मक पुतला फूंककर आक्रोश जताया ।

इसके बाद देखते ही देखते मौके पर माहौल बिगड़ गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का सामना पुलिस से हुआ। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। आखिर में कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों में भरकर हिरासत में लिया और अलग-अलग थानों में पहुँचाया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।

क्या कहा था हेगड़े ने

भाजपा सांसद हेगड़े ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा को संविधान में संशोधन करना चाहिए। कांग्रेस ने संविधान में कई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्तन किये हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *