India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

5 people murder in Rajasthan: डंपर से बाइक सवार 5 लोगों को कुचला, मौत

5 murder in Rajasthan

झालावाड़. 5 people murder in Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जिले में होली पर्व पर 5 लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। डंपर चालक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना पगारिया थाना क्षेत्र के विनायका गांव की है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक झालावाड़ जिले के विनायका गांव में देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। इसके बाद एक पक्ष के पांच लोग शिकायत दर्ज करवाने बाइक पर सवार होकर पगारिया थाना जा रहे थे। थाने पहुंचने से ठीक पहले डंपर से बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में पांचों युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आवर पीएचसी की मोर्चरी में शवों को रखवा दिया है।

रात को आए थे सामान लेने, हो गई कहासुनी

थानाधिकारी ने बताया कि भारत सिंह की गांव में किराने की दुकान है। जिस पर शराब पीकर रणजीत सिंह व डूंगर सिंह कुछ सामान लेने आए थे, जहां कहासुनी हो गई। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज करने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे पगारिया थाने जाने से पहले उन्हें डंपर से पीछे से कुचल दिया। इससे पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक एक ही परिवार के

घटना में मृतक धीरप सिंह, भारत सिंह दोनों सगे भाई है। वहीं, गोवर्धन सिंह भारत सिंह का काका है। तूफान सिंह गांव का ही रहने वाला है। बालू सिंह धीरज सिंह का भांजा है, जो उनके यहां काम करता था।

यह है मामला

पगारिया थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पगारिया थाने क्षेत्र के विनायगा गांव निवासी रणजीत सिंह व डूंगर सिंह दोनों भारत सिंह की चाय की दुकान पर कुछ सामान लेने आए थे, इसी दौरान शराब के नशे में कहासुनी हो गई। भारत सिंह ने अपने पिता नारायण सिंह व अन्य को फोन लगाया। इस पर उन्होंने लड़ाई झगड़ा करने की बजाई पगारिया थाने में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया। इसके बाद दो बाइक पर सवार होकर पांच लोग रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे। इसी दौरान विनयगा गांव के ही रणजीत सिंह व डूंगर सिंह ने थाने पर जाने से पहले उन्हें रास्ते में पीछे से डंपर से कुचल दिया। इससे भारत सिंह (22), धीरपसिंह (20 पुत्र नारायण सिंह, तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह(22) की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, इस घटना के बाद गांव में हालात तनाव पूर्ण बने हुए है। होली के मौके पर ऐसे जघन्य हत्याकांड से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *