मुंबई. Lok sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 28 मार्च अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र से आठ नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें मुंबई से एक उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि पहली सूची में एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने मुंबई दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कोल्हापुर निर्वाचन क्षेत्र से संजय मंडलिक, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे सहित आठ सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। पहली सूची में CM शिंदे के गृह जिले ठाणे और नासिक से नामों की घोषणा नहीं की है। खबर है कि BJP ने ठाणे और NCP (अजित पवार) ने नासिक सीट पर दावा ठोका है।
किसको कहां से मिला टिकट?
- मुंबई दक्षिण-मध्य – राहुल शेवाले
- कोल्हापुर – संजय मंडलिक
- शिर्डी – सदाशिव लोखंडे
- बुलढाणा – प्रतापराव जाधव
- हिंगोली – हेमंत पाटील
- मावल – श्रीरंग बारणे
- रामटेक – राजू पारवे
- हातकणंगले – धैर्यशील माने
पांच चरणों में होंगे चुनाव
शिंदे सेना से पहले बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और अजित पवार की NCP ने अपने कई उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। बीजेपी ने अब तक राज्य में 24 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 29 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें कांग्रेस के 12 और उद्धव गुट के 17 शामिल हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 जून को होगी। महाराष्ट्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को विदर्भ के पांच लोकसभा सीटों- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में और मुंबई में 20 मई को मतदान होगा।
![indianews24](https://secure.gravatar.com/avatar/163d46dbc97c230ebe8e72002e386dfa?s=96&r=g&d=https://indianews24.online/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: indianews24
![Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)