India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

BJP manifesto: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा

BJP manifesto

नई दिल्ली. BJP manifesto: भाजपा ने आज रविवार सुबह लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।  पीएम मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि ‘भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस नौकरी पर है।’

भाजपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें

    • मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये के लोन दिए जाएंगे।
    • पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
    • तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा।
    • महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ेंगे।
    • कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे।
    • हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।
    • स्वनिधि योजना का गांवों तक विस्तार होगा।
    • पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करेंगे
    • 70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा।
    • मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।
    • हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे
    • पर्यावरण अनुकूल शहरों का विकास करेंगे
    • सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाएंगे।
    • 80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा।

  • आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेडर भी होंगे।
  • हर घर नल से जल योजना का विस्तार।
  • सरकार की उज्ज्वला योजना जारी रहेगी।
  • राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा।
  • एमएसपी में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
  • सभी को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
  • सीमापार घुसपैठ पर नकेल।
  • मछुआरों के लिए बीमा योजना।
  • समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।
  • वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा। इसके तहत वंदे भारत के तीन मॉडल- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो, दौड़ेंगे।

मोदी सरकार 2.0 की सफलता का जिक्र

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए कहा कि जो 30 सालों में नहीं हुआ नो 3 दिन में हो गया। संसद में महिलाओं को आरक्षण दी गई। कोराना काल के दौरान सरकार मजबूती से लड़ी। हमने आर्टिकल 370 को हटाया। आज आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन गए हैं और इस कार्य को आगे भी जारी किया है। आज 50 करोड़ जनधन खाते से 55.5 प्रतिशत जनधन खाता महिलाओं के नाम पर सूचीबद्ध हैं।”

राजनाथ सिंह बोले- हम जो कहते हैं, वो हम करते हैं
राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम जो कहते हैं, वो हम करते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमने अनुच्छेद 370 समाप्त करने का वादा किया, महिलाओं को संसद में आरक्षण का वादा किया, उसे पूरा किया। राम मंदिर निर्माण का वादा किया था, आज नौ एकड़ में भव्य राम मंदिर स्थापित हो चुका है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *