जयपुर. Loksabha election: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग को अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। काफी इंतजार के बाद आज रविवार को अम्बेडकर जयंती पर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र रिलीज किया। भाजपा के घोषणा पत्र के रिलीज होने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी कमर कस ली।
भाजपा घोषणापत्र पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को आइना दिखाते हुए पूर्व राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी वार करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, 2014, 2019 में जो माहौल था अब वो नहीं है। इन्होंने जो भी वादे किए वो पूरे नहीं हुए। इतने मुद्दे इनके सामने आ चुके हैं कि अब वो BJP में विश्वसनीयता वाली बात नहीं रही। ये मोदी के नाम पर कब तक राजनीति करेंगे। अशोक गहलोत ने आगे कहा, मैं समझता हूं कि इस बार माहौल बदला हुआ लगता है और चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): बीजेपी घोषणापत्र पर पूर्व राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "2014, 2019 में जो माहौल था अब वो रही नहीं। इन्होंने जो वादे किए वो पूरे नहीं हुए।..इतने मुद्दे इनके सामने आ चुके हैं कि अब वो BJP में विश्वसनीयता वाली बात नहीं रही। ये मोदी के नाम पर कब तक… pic.twitter.com/YTWI3CKs3d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024
भाजपा हेडक्वार्टर पर जारी हुआ घोषणा पत्र
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए PM नरेंद्र मोदी ने भाजपा हेडक्वार्टर पर अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र रखा है। मोदी के साथ मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, मेनिफेस्टो कमिटी के चेयरमैन राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उपस्थित रहे।
BJP manifesto: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा
लोकसभा चुनाव 2024 – 19 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग
देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों 19 और 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
![indianews24](https://secure.gravatar.com/avatar/163d46dbc97c230ebe8e72002e386dfa?s=96&r=g&d=https://indianews24.online/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: indianews24
![Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)