India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

cabinet ministers portfolios Allocation: शाह-गडकरी सहित पांच मंत्रियों के मंत्रालयों में फेरबदल नहीं, शिवराज को कृषि, खट्टर को आवास मंत्री बनाया

नई दिल्ली. Cabinet Ministers Portfolios Allocation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक विभागों के बंटवारे का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति में शामिल रहने वाले मंत्रियों के चार मंत्रालय होते हैं। इनमें गृह, रक्षा, वित्त और विदेश शामिल है। इन मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे।

पांच सबसे वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव नहीं

सीसीएस में शामिल चार मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के अलावा पांचवें सबसे वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी हैं। उनकी जिम्मेदारी में भी बदलाव नहीं किया गया है। लगातार तीसरी बार वे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने हैं। पहले बताया जा रहा था कि NDA के सबसे अहम घटक दल और 16 सांसदों वाली TDP सड़क परिवहन मंत्रालय चाहती है। PM की टीम में गडकरी ऐसे इकलौते वरिष्ठ मंत्री बन गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी में 2014 से अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चार नए चेहरों को यह जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी के बाद वरिष्ठता के क्रम में आने वाले 10 शीर्ष मंत्रियों में इस बार चार नए नाम जुड़े थे। इनमें पहले हैं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। उन्हें कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया है। कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा के पास स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और आवास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। शीर्ष 10 मंत्रियों में एचडी कुमारस्वामी इकलौते गैर-भाजपाई हैं। उन्हें भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय का जिम्मा मिला है। 10वें नंबर पर शपथ लेने वाले पीयूष गोयल पहले की तरह उद्योग और वाणिज्य मंत्री बने रहेंगे।

इन मंत्रियों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया

रेल: सबसे पहले बात करते हैं रेल मंत्रालय की। यह माना जा रहा था और जदयू को भी उम्मीद थी कि अगला रेल मंत्री बिहार से ही होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाए रखा है। वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू को रेल राज्य मंत्री बनाया है। रवनीत सिंह पंजाब के लुधियाना से चुनाव हार गए थे, फिर भी उन्हें मंत्री बनाया गया है। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

महिला एवं बाल विकास, खाद्य प्रसंस्करण: पिछली सरकार में स्मृति ईरानी के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय था। अब अन्नपूर्णा देवी को यह प्रभार मिला है। दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा-रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है।

नागरिक उड्डयन: मोदी सरकार में सबसे युवा मंत्री और तेदेपा कोटे से आने वाले के. राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री होंगे। अभी तक यह जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास थी। सिंधिया को अब संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया है।

राज्य मंत्रियों को मिला ये जिम्मा

जलशक्ति: पिछली बार जल शक्ति मंत्रालय संभालने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत अब संस्कृति और पर्यटन मंत्री होंगे। उनकी जगह गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।

युवा एवं खेल और सूचना प्रसारण: अभी तक इन दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर के पास थी। इस बार उन्हे मंत्री नहीं बनाया हैं। उनकी जगह मनसुख मांडविया को खेल एवं युवा मामलों का मंत्री बनाया है। सबसे युवा महिला मंत्री रक्षा एकनाथ खडसे खेल राज्य मंत्री बनाई गई हैं। अश्विनी वैष्णव को रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ- साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *