India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Modi Cabinet Women Ministers: मोदी केबिनेट में सात महिला मंत्रियों को दी ये जिम्मेदारी

नई दिल्ली. Modi Cabinet Women Ministers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद का गठन कर दिया है। सभी को मंत्रालय भी बांट दिए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया हैं। मंत्रिमंडल में शामिल रक्षा खडसे सबसे युवा महिला मंत्री हैं। उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। मोदी केबिनेट में 72 मंत्रियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। जिनको ये मंत्रालय सौंपे हैं।

निर्मला सीतारमण: वह वित्त मंत्री के साथ कॉरपोरेट मामलों की मंत्री बनाई गई हैं। निर्मला सीतारमण इससे पहले भी मोदी सरकार में वित्त मंत्री थीं। PM मोदी ने फिर से भरोसा जताया है। उन्हें एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया है।

अन्नपूर्णा देवी: उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया है। पांच साल पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी को एक बार फिर मंत्री बनाया हैं। झारखंड की कोडरमा सीट से चुनाव जीतने के बाद संसद पहुंचीं अन्नपूर्णा की गिनती आज भाजपा की कद्दावर महिला नेताओं में होती है।

शोभा करंदलाजे: कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा की महिला सांसद शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। शोभा पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में एक बार फिर शामिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में शोभा के पास कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय था।

cabinet ministers portfolios Allocation: शाह-गडकरी सहित पांच मंत्रियों के मंत्रालयों में फेरबदल नहीं, शिवराज को कृषि, खट्टर को आवास मंत्री बनाया

रक्षा खडसे: रक्षा खडसे दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। 37 साल की रक्षा ने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। उनसे पहले के. राम मोहन नायडू (36 वर्षीय) सबसे युवा मंत्री हैं। खडसे मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं। उनकी शादी निखिल खडसे से हुई थी। लेकिन निखिल की मृत्यु हो गई। निखिल ने साल 2013 में खुद को गोली मार ली थी।

अनुप्रिया पटेल: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। कल अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया ने राज्य मंत्री के रूप में मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लोकसभा का लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है। अनुप्रिया पहले भी राज्य मंत्री रह चुकी हैं।

सावित्री ठाकुर: मध्य प्रदेश के धार से सांसद सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा मिला है।  उनका जन्म 1 जून 1978 को हुआ था। वे आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की पृष्ठभूमि से आती हैं। मध्य प्रदेश के धार लोकसभा सीट से दो लाख से अधिक वोटों से जीतने वालीं सांसद सावित्री ठाकुर को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। मोदी 3.0 में उन्हें मंत्री बनाया है। चुनाव में सावित्री ने कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल को करारी शिकस्त दी थी।

निमूबेन बंभानिया: गुजरात से लोकसभा सांसद चुनी गईं निमूबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाई गई हैं। भाजपा की 57 वर्षीय सांसद निमूबेन बंभानिया को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उमेश मकवाना को 4.55 लाख मतों के बड़े अंतर से हराया है। वे 2009-10 और 2015-18 के बीच भावनगर की मेयर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। 2013 से 2021 के बीच भाजपा महिला मोर्चा की गुजरात इकाई की उपाध्यक्ष रहीं, पूर्व शिक्षक बंभानिया 2004 में भाजपा में शामिल हुईं। बंभानिया ओबीसी कोली समुदाय से आती हैं। उनके पति भावनगर में एक स्कूल चलाते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *