India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Mohan Charan Manjhi: मोहन चरण माझी होंगे उड़ीसा के मुख्यमंत्री, पढ़े पूरी खबर

भुवनेश्वर. Mohan Charan Manjhi:भारतीय जनता पार्टी ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन माझी का नाम तय कर दिया है। राज्य के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मोहन माझी बुधवार को शपथ लेंगे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। माझी ने इस बार विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की हो। इससे पहले भी तीन बार वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

कौन हैं मोहन चरण माझी?

मोहन चरण माझी का जन्म वर्ष 1972 ओडिशा के क्योंझर जिले के रायकलां में हुआ था। शुरुआती शिक्षा-दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपने सियासी सफरनामे की शुरुआत सरपंच से की। वे धीरे धीरे राजनीति से जुड़ते गए और भाजपा का दामन थाम लिया। उनकी गिनती ओडिशा में भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में होने लगी।

18th Loksabha session: लोकसभा का पहला सत्र 18 से, दस साल के इंतजार के बाद संसद में नजर आएगा विपक्ष का बढ़ा प्रतिनिधित्व

इस सीट से चार बार विधायक चुने गए

  • वर्ष 2000 में माझी क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुने गए और जीत हासिल की।
  • वर्ष 2009 में भाजपा ने फिर से मोहन चरण माझी पर भरोसा जताया। वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।
  • 2019 में एक बार फिर से क्योंझर विधानसभा सीट से मांझी ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की।
  • मोहन चरण माझी 2024 में चौथी बार क्योंझर विधानसभा से जीत हासिल की। इस बार चुनाव में मोहन चरण माझी को कुल 87815 वोट मिले और उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजू  जनता दल की मीना माझी को 11577 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार माझी और उनके परिवार की कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत 1.97 करोड़ रुपये है।

भाजपा ने जताया भरोसा

चार बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाली माझी पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें ओडिशा का 15वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में बीजू जनता दल के विजयरथ को रोका और बड़ी जीत दर्ज की। 78 सीटों पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। उधर बीजू जनता दल को 51 सीटो पर जीत हासिल हुई।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *