नई दिल्ली. Bharat Jodo Yatra 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी जमकर मैदान पर मेहनत करने में जुटी है। इस माह पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। इसके बाद कांग्रेस अगले मिशन में जुट जाएगी। पिछले साल जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरु की थी तो इसका बड़ा फायदा कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिला था। अब खबर ये सामने आ रही है कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण राहुल गांधी शीघ्र ही शुरू करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर सकते हैं। इस बार यात्रा दिसंबर में शुरू और फरवरी में समाप्त होगी। इसका ट्रेलर आपको 13 नवंबर को नजर आएगा। जब विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे। गौरतलब है कि, अभी राहुल गांधी तीन दिनों के दौरे पर उत्तराखंड में हैं, जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।
राहुल मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ रैली करेंगे
17 नवंबर को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा को जितने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यहां कांग्रेस सभी शीर्ष नेताओं के अनुभव और लोकप्रियता को भुनाना चाह रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी भी जुड़ेंगे। उनके आगामी कार्यक्रमों की अगर बात की जाए तो बुधवार (8 नवंबर) को वो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे, इसके बाद 9 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर, 10 नवंबर को सतना और 13 नवंबर को भोपाल में लोगों के बीच होंगे।
पिछले साल हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
2022 में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से की थी । 30 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर समाप्त हुई थी। यह यात्रा दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंची थी। इस दौरान राहुल की लोकप्रियता अचानक से बढ़ी, पार्टी के सर्वमान्य नेता बन गए। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी इसका फायदा दिखा।
फरवरी 2024 तक चलेगी चलेगी यात्रा
अब फिर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत इसी साल दिसंबर में हो सकती है जो फरवरी 2024 तक चलेगी। पिछली बार जब राहुल पदयात्रा कर रहे थे तब उनके घुटने में परेशानी आ गई थी। इसीलिए ये यात्रा पिछली यात्रा से अलग करने का फैसला लिया है। इस बार राहुल कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए इस यात्रा को पूरा करेंगे।

Author: indianews24



