India News24

indianews24

Follow Us:

तारानगर में पीएम मोदी ने ललकारा, बोले – भाजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को आउट करेंगे, बनाएंगे विकास का स्कोर

चूरू. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी चूरू जिले की तारानगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ के समर्थन में सभा को संबोधित करने आए। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। तारानगर से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राठौड़ चुनाव मैदान में है। पीएम मोदी ने तारानगर के बालाजी जोहड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि इस भूमि को कांग्रेस ने नजर लगा दी है। ऐसी भूमि की संतानों को कांग्रेस ने छलने में कोई कमी नहीं रखी। कांग्रेस के राज्य में इस भूमि पर ईश्वर का नाम लेना दूभर हो गया है। कांग्रेस राजस्थान में शोभायात्रा भी नहीं निकालने देती है। राजस्थान की रक्षा के लिए यहां से कांग्रेस सरकार को हटना जरूरी है।

विश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच को बहाना बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश क्रिकेट के जोश से भरा है। कांग्रेस के लोग एक दूसरे को रन आउट करने में जुटे हैं। कांग्रेस के लोग मैच फिक्सिंग में जुटा हुआ है। कांग्रेस के लोग क्या रन बनाएंगे। हमें तो हर बूथ पर सेंचुरी बनाना है। सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को आउट करेंगे। सरकार बनी तो विकास का स्कोर बनेगा।

जनता डबल इंजन की सरकार बनाए – राठौड़

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। किसानों की समस्या, बेरोजगारी, पेपर लीक मामला, कानून व्यवस्था, नहर मुद्दा, पानी की समस्या को जनता के सामने उठाया। बिजली पर राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, अंधेर नगरी चौपट राजा।

झुंझुनू में पीएम मोदी बोले – राजस्थान में जादूगर-बाजीगर का खेल चल रहा था

तारानगर के बाद झुंझुनू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माना कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा था। जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे थे। जिस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया, क्या उन्हें यहां सत्ता में वापस आना चाहिए?

तारानगर में राजेन्द्र राठौड़ और नरेंद्र बुडानिया में है मुकाबला

इस बार तारानगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा दोनों में कड़ा मुकाबला है। तारानगर हॉट सीट है। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राठौड़ को कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानिया चुनौती दे रहे हैं। तारानगर आठ विधानसभा सीटों का केंद्र बिंदू हैं।

तारानगर हॉट सीट का इतिहास सिर्फ 46 साल पुराना

शेखावाटी की तारानगर विधानसभा सीट का इतिहास सिर्फ 46 साल पुराना है। तारानगर विधानसभा सीट पर अब तक 10 विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें 6 बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और दो बार जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के नरेंद्र बुढ़ानियां यहां से मौजूदा विधायक हैं। इस सीट से राजेंद्र राठौड़ दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2008 में यहां से विधायक रह चुके हैं। बसपा ने छोटूराम को यहां से उतारा है।

indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *