India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Case of security lapse in Parliament:संसद में  सुरक्षा चूक का मामला: 8 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, लोकसभा सचिवालय का एक्शन

नई दिल्ली. Eight personnel suspends: लोकसभा में सुरक्षा चूक पर लोकसभा सचिवालय ने बड़ा एक्शन लिया है। लोकसभा सचिवालय ने 8 कर्मचारियों को इस मामले में संसद की सस्पेंड कर दिया  है। वहीं, संसद में सुरक्षा में हुई चूक पर गृह मंत्रालय ने लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित भी की। जिसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों के सदस्य शामिल किए गए हैं। संसद में यह सेंध संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर हुई।

5 आरोपी गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये कामविभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया है। आरोपियों ने बताया है कि उनका उद्देश्य बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर सरकार को ध्यान दिलाना था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं ताकि यह पता लग सके कि इन आरोपियों को किसी संगठन ने निर्देशित किया था या नहीं।

छठा आदमी हो सकता है मास्टर माइंड

संसद में सेंध के मुद्दे पर पुलिस ने गहनता से जांच शुरु कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संसद सुरक्षा उल्लंघन का मुख्य साजिशकर्ता छठा/कोई अन्य व्यक्ति हो सकता है। यह जानकारी प्रारंभिक जांच के बाद सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले संसद के बाहर रेकी कर ली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े थे। सभी लगभग डेढ़ साल पहले मैसूर में मिले थे। उन्होंने जुलाई में लखनऊ से सागर आने का दावा किया, लेकिन उन्हें संसद भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। 10 दिसंबर को वे एक-एक करके अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे। इन्होंने इंडिया गेट के पास एकत्र होकर, जहां सभी को रंगीन पटाखे बांटे गए।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *