India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

खड़गे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, राहुल गांधी ने मणिपुर को लेकर क्या कह दी ये बडी बात

नई दिल्ली. Bharat Jodo Nyay Yatra:कांग्रेस ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज कर दिया है। यात्रा को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राहुल गांधी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज तक भारत के प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का समय नहीं मिला। मोदी जी, भाजपा, आरएसएस के लिए शायद मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है।

भाजपा यहां वोट के लिए आती है

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू ने मणिपुर का दौरा किया, तो उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। इसे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने दोहराया था। अब राहुल गांधी हमारे संविधान की प्रस्तावना की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट मांगने के लिए यहां (मणिपुर) आते हैं, लेकिन तब नहीं आए जब मणिपुर में लोग दर्द में हैं।

चौधरी ने कहा ये विचारधारा की लड़ाई

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सामाचार एजेंसी एएनआई से यात्रा को लेकर कहा कि यह एक वैचारिक संघर्ष है… मकर संक्रांति के पवित्र पर्व पर न्याय के लिए यह यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है… के नेतृत्व में राहुल गांधी, यह यात्रा पूर्व से पश्चिम, मणिपुर से मुंबई तक जाएगी… सफल या असफल यह अलग बात है, यह विचारधारा की लड़ाई है।

67 दिनों तक चलेगी यात्रा

गौरतलब है कि ये यात्रा मणिपुर से शुरु होकर महाराष्ट्र तक देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा रविवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से रवाना हुई है। मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान करीब 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी की जाएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *