India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी को 3 साल की जेल, पत्नी भी दोषी करार, आप भी जाने क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली.Tamil nadu minister k ponmudy gets 3years jail: तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी को 3 साल की जेल के आदेश जारी किए हैं। उन्हें भ्रष्ट्राचार के एक मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने दोषी माना है। मद्रास हाईकोर्ट के दोषी पाए जाने के बाद पोनमुडी को तत्काल विधायक और मंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन ने बुधवार को पोनमुडी और उनकी पत्नी पी. विशालक्षी को बृहस्पतिवार को तलब किया था। पी. विशालाक्षी को भी दोषी पाया गया है। मंत्री और उसकी पत्नी के खिलाफ यह मामला सर्तकता निदेशालय ने 2006 से लेकर 2011 के बीच दायर किया था। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2006 में पोनमुडी खनिज मंत्री थे। पानमुडी उच्च न्यायाल के फैसले के खिलाफ 30 दिनों में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं, राजनीतिक-गैरकानूनी समन वापस लिया जाए, ED को केजरीवाल का जवाब

मंत्री ने पत्नी के नाम दिखाई थी झूठी आमदनी
मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि निचली अदालत मामले की जांच करने में विफल रही। वह इस बात की जांच करने में विफल रही कि मंत्री की पत्नी के स्वामित्व वाली व्यावसायिक और कृषि भूमि से आय के नाम उनके नाम पर जुटाई संपत्ति वास्तविक संपत्ति तुलना में बहुत ज्यादा थी। यह मंत्री की आमदनी को छुपाने के लिए किया था।

आय से 65 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की
मद्रास हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलटते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि न्याय की विफलता दोषी पाए लोगों को बरी करने से उत्पन्न हो सकती है। ऐसा होना एक निर्दोष को सजा देने से कम नहीं माना जा सकता है। न्यायाधीश ने दंपति को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार का दोषी ठहराते हुए कहा कि दोनों ने आय के अपने ज्ञात स्रोतों के अनुपात में 65 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breking news

विधानसभा आम चुनाव- 2023: 17 नवंबर से शुरू होगा चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्रों से मतदान, जयपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थापित होंगे सुविधा केन्द्र

Read More »