India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

आखिर भारत पहुंचा फ्रांस में 4 दिनों तक फंसा विमान, 303 यात्रियों से भरी फ्लाइट की मुंबई में हो गई लैंडिंग

नई दिल्ली. मानव तस्करी (human trafficking) के शक में चार दिनों से फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास एक एयरपोर्ट पर फंसा विमान मंगलवार को भारत पहुंच गया है। आज फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग हुई है। एयरपोर्ट पर फ्रांसीसी अधिकारियों ने मानव तस्करी के संदेह के आधार पर हिरासत में लेने के चार दिन बाद एक रोमानियाई विमान आज 303 यात्रियों को लेकर पहुंचा है। रोमानिया की कंपनी के इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी। वह यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रहा था। मानव तस्करी के शक में विमान को रोका था।

विमान में अधिकांश भारतीय

बताया जा रहा है कि विमान में 302 यात्री सवार हैं, जिनमें अधिकांश भारतीय हैं। एयरबस A 340 मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा है। विमान ने फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट से देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी। खबरों के अनुसार 2 नाबालिगों सहित 25 यात्रियों ने शरण के लिए आवेदन देने की इच्छा जताई थी। वे फिलहाल फ्रांस में ही हैं। शरणार्थी के आवेदन की जांच रोइजी-चार्ल्स डे गॉ एयरपोर्ट की जाएगी।

पेरिस से 150 किमी दूर विमान को रोका था

‘मानव तस्करी’ के संदेह में पेरिस से 150 किमी पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी अधिकारियों ने विमान रोका था। हिरासत में लेने के बाद 303 यात्रियों से चार फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने रविवार को पूछताछ की थी। यह सुनवाई मानव तस्करी के संदेह पर पेरिस अभियोजक के कार्यालय की ओर से शुरू की गई जांच के हिस्से के रूप में बताई जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *