India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लैंडमाइन विस्फोट, 1 सैनिक शहीद, 2 घायल, जवान नियंत्रण रेखा पर कर रहे थे निगरानी

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में लैंडमाइन ब्लास्ट की घटना हुई। इस घटना में एक जवान शहीद हो गया। दो भारतीय जवान घायल हो गए। घायल दो जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे 80वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 17वीं सिख लाइट बटालियन की जिम्मेदारी के क्षेत्र (AOR) में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन (FDL) से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। जिस समय विस्फोट हुआ तब सेना के तीनों जवान नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी कर रहे थे।

घायलों का चल रहा इलाज

विस्फोट के बाद घायल सैनिकों को तुरंत हवाई मार्ग से उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया। जहां एक गंभीर घायल जवान मौके पर शहीद हो गया। बाकी दो घायल जवानों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सेना ने अभी शहीद हुए जवान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो पर मुंबई पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

क्यों होते हैं इस तरह के हादसे

अधिकारियों का कहना है कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बनाई गई हैं। बारिश के चलते इनकी स्थिति बदल जाती है। जिसकी बजह से कभी-कभी तरह के हादसे हो जाते हैं। इसके लिए इन स्थानों पर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। शनिवार को नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में हुए विस्फोट में मंगियोट गांव के निवासी राजकुमार और अश्वनी कुमार को छर्रे लग गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों घायल पोर्टरों को अस्पताल ले जाया गया था।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *