India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

राम मंदिर उद्धाटन से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तोड़ी गईं भगवान राम सहित कई देवताओं की मूर्तियां

झारखंड. Ram mandir news: झारखंड में बीती रात कई अज्ञात लोगों ने मिलकर एक मंदिर में प्रभु श्रीराम सहित कई देवी – देवताओं की मूर्तियां खंडित कर दी। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले झारखंड से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। यहां के स्कूल के अंदर स्थित मंदिर में भगवान श्रीराम सहित कई देवी देवताओं की मूर्ति तोड़ी गई है। घटना के बाद इलाके में हिंदू संगठनों के बीच गुस्सा व्याप्त हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

भगवान राम सहित कई देवी दवताओं की मूर्तियां खंडित

दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी स्कूल में रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी समेत कई देवी देवाताओं की मूर्तियों को खंडित किया गया। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो वहां मूर्तियों को देखकर हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें: Republic Day Parade: यहां अभी तक नहीं हुआ ऐसा, पहली बार कर्तव्य पथ पर कदमताल करती नजर आएंगी महिला वायु अग्निवीर सैनिक

मौके पर पहुंचे विधायक

इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया। भारी संख्या में लोगों सड़क पर उतार आए। जिसके वजह से कई घंटों तक आवाजाही प्रभावित रही।घटना स्थल पर रांची विधायक सीपी सिंह भी पहुंचे। वहीं, हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों का कहना है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से पहले देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि जानकारी के बाद मौके पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को बुलाकर कई सैपल भी लिए हैं। मंदिर पुजारी का कहना है कि अगर ये चोरी का मामला होता तो आरोपी मूर्तियों को क्यों तोड़ते? मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के प्रति नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *