India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Republic Day Parade: यहां अभी तक नहीं हुआ ऐसा, पहली बार कर्तव्य पथ पर कदमताल करती नजर आएंगी महिला वायु अग्निवीर सैनिक

नई दिल्ली. IAF’s women agniveer: इस बार गणतंत्र दिवस सैन्य मामले में खास होगा। 26 जनवरी को पहली बार भारतीय वायु सेना की अग्निवीर महिला सैनिक परेड का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस बार परेड में रक्षाबलों की दो महिला टुकड़ियां मार्च करेंगी। परेड में पहली बार होने जा रहा है जब तीनों सेनाओं की महिला अग्निवीर सैनिकों का दस्ता कदमताल मिलाते हुए चलेगा। अभी तक ऐसा नहीं हुआ था।

तीनों ही सेनाओं के परेड में अंतर होने से उनके मार्चिंग कौशल को भी दुरुस्त किया जा रहा है। परेड में हिस्सा ले रही पहली टुकड़ी में भारतीय सेना की 60 शेष महिला सैनिक भारतीय वायु सेना और भारतीय नौ सेना से रहेंगी। दूसरी महिला सैन्य टुकड़ी में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय की सैन्य नर्सिंग सेवाओं की नर्सें शामिल होंगी। परेड में नेतृत्व महिला डॉक्टर करेंगी।

फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य मेहमान

75वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मैक्रों ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए 22 दिसंबर को एक्स पर लिखा था,’आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी। आपके गणतंत्र दिवस पर, मैं आपके साथ जश्न मनाने के लिए यहां रहूंगा!’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले जुलाई में पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे समारोह में सम्मानित अतिथि बने थे।

ये खबरें भी पढ़ें:

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *