India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

DRDO ने तैयार की उड़ने वाली मिसाइल,3087 किमी प्रति घंटा की गति, पलक झपकते ही मार गिराती है दुश्मन

नई दिल्ली. Akash–NG Missile: भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर रेंज से आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण करने में कामयाबी हासिल की है। नेक्सट जेनरेशन आकाश मिसाइल आकाश एनजी ने बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे दुश्मन मिसाइल को बेहद सटीकता से मार गिराया। DRDO ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इसकी गति इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह 3087 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ती है। दुश्मन को पलक छपकाने तक का मौका भी नहीं देती है। एक सेकेंड में करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करती है। आकाश एनजी के पुराने वर्जन भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं।एलएसी पर है तैनातभारत ने चीन के साथ हुई झड़प के बाद इसे एलएसी पर तैनात किया था। इसके अलावा वायु सेना ने आकाश मिसाइलों को ग्वालियर, जलपाईगुड़ी, तेजपुर, जोरहाट और पुणे बेस पर भी तैनात कर रखा है।

ये भी पढ़ें: PM Modi ने राम मंदिर को लेकर कहा, मैं गर्भ ग्रह में अकेला नहीं जाऊंगा, मां को याद कर हुए भावुक, आज से शुरू किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान

जानें क्या है आकाश की खासियत…

  • यह जमीन से हवा में मार करने वाल मिसाइल है।
  • इस में डुअल पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर लगी है।
  • इस मिसाइल की रेंज 40 से 80 किलोमीटर तक है।
  • इस मिसाइल में मल्टी स्कैंड राडार लगा हुआ है।
  • यह एक साथ कई दुश्मनों के भेद सकता है
    इसे किसी भी मोबाइल प्लेटफार्म से लांच कर सकते हैं।
  • इसका कुल वजन 720 किलोग्राम है।
  • इस मिसाइल की लंबाई 19 फीट और व्यास 1.16 फीट है।
  • यह 60 किलोग्राम हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • यह 20 किलोमीटर ऊंचाई तक दुश्मन के विमानों को नष्ट कर सकता है।
  • इसे T-72 टैंक या BMP चेसिस से भी दागा जा सकता है।
  • इसे ट्राट्रा ट्रका या फिर टाटा के लांच सिस्टम सें भी दागा जा सकता है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *