India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Ram mandir in ayodhya: 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा राम मंदिर, आप भी जानें कैसी होगी व्यवस्था

नई दिल्ली. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह शुरू हो गया है। 22 जनवरी को रामलला अपने धाम में पधार जाएंगे। रामलला के आगमन के लिए बुधवार सुबह से अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। यजमान ने सरयू स्नान कर दूसरे दिन अनुष्ठान की शुरुआत की। जिसका इंतजार था वो वक्त करीब आ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की प्रतिमा मंदिर परिसर में थोड़ी देर में प्रवेश करने वाली है। उत्सवी माहौल में धूम-धाम से प्रतिमा को लेकर मंदिर परिसर लाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। महिलाएं कलश में सरयू नदी का जल लेकर मंदिर परिसर पहुंची हैं। लेकिन, रामलला की प्रतिमा के दर्शन 22 जनवरी को भी पूरी दुनिया कर पाएगी।

ट्रेनें और बस की व्यवस्था बढ़ी

अयोध्या धाम से सलारपुर स्टेशन के बीच 15.33 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण का काम पूरा हो गया। इस ट्रैक पर जल्द ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। देश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई ट्रेनें और फ्लाइट चलाई जा रही हैं। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर दुनिया से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसे देख बस सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। यहां जो बसें नजर आएंगी वो चमचमाती नजर आएंगी। बस स्टेशन को भी आधुनिक रूप दिया जा रहा है। अयोध्या धाम और अयोध्या डिपो परिसर साफ- सफाई पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का न्योता

सरयू की लहरों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

अयोध्या में सरयू नदी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की भी प्रशासन ने व्यवस्था की है। सरयू नदी की लहरों पर स्वादिष्ट और सात्विक व्यंजन का भी इंतजाम रखा जा रहा है। यहां पूरे शहर में पर्यटकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी भक्त अपने अपने अंदाज में जय श्रीराम के जयकारे लगाते अयोध्या का भ्रमण कर रहे हैं।

चार धाम की झलक दिखेगी

अयोध्या नगरी को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह से सजाया है। अयोध्या आने वाले भक्तों को देव भूमि उत्तराखंड के चारों धामों की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां राज्य की लोक संस्कृति की तस्वीरें नजर आएगी।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर रोक लगाने की मांग

23 जनवरी से आम श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा राम मंदिर

अयोध्या में मंगलवार से शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को दूसरा दिन है। हर दिन अलग-अलग अनुष्ठानों का सिलसिला 21 जनवरी तक चलेगा। 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी और रामलला गर्भगृह के आसन पर विराजेंगे। इसके दूसरे दिन से ही 23 जनवरी को आम श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या का बहुप्रतिष्ठित राम मंदिर खुल जाएगा।

नाचते-गाते पहुंच रहे हजारों राम भक्त

अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। उत्सवी माहौल में कोई राम के भजन गा रहा है तो कोई हनुमानजी की आराधना में व्यस्त है। इस बीच तरह-तरह से लोग भी अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में कलश लेकर महिलाएं अयोध्या पहुंची, वे बधाई गीत गा रही थीं। इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर से एक राम भक्त कार्तिक जोशी दौड़ते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। वे करीब एक हजार किलोमीटर की यात्रा दौड़ते हुए पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा कई भक्त दंड भरते हुए अयोध्या जा रहे हैं, तो कुछ साधू अपने हाथों के बल पर जा रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल ही अयोध्या रवाना हो गए हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *