India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

अमेरिका-ब्रिटेन का यमन में हूती विद्रोहियों पर किया बड़ा हवाई हमला, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के आसार

वॉशिंगटन. अमेरिका और ब्रिटेन ने लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हूती विद्रोहियों पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल दोनों देशों की सेनाओं ने यमन में कई जगहों पर हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इन हवाई हमलों से हूती विद्रोहियों को बड़ा नुकसान हुआ है। उनके कई ठिकाने तबाह हो गए। अमेरिका ब्रिटेन के हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने के आसार हैं। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर हमले की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि इस्राइल–हमास युद्ध के बाद से हूती विद्रोहियों की ओर से फलस्तीनियों के समर्थन में लाल सागर इलाके में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा था। इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। अमेरिका की नौसेना ने कई बार हूती विद्रोहियों के हमलों को नाकाम भी किया था।

अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर हमले नहीं रुके तो इसके बड़े दुष्परिणाम होंगे। अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी थी। भारत ने भी अपने पांच युद्धक जहाजों को अरब सागर और लाल सागर में तैनात कर दिया था। ताकि हूती विद्रोहियों और समुद्री लुटेरों के हमलों को नाकाम किया जा सके।

ये महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें:


Weather Report : तीन दिन तक बर्फीली हवाओं से नहीं मिलेगी राहत, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा

Atal Setu: PM Modi आज देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल

स्वामी जी का वो ऐतिहासिक भाषण, जिसने शिकागो की धर्म संसद में बजाया था भारत का डंका

स्कूलों में अब क्रीम, पाउडर, नेलपॉलिश नहीं और मिनीस्कर्ट पर भी बैन, छात्राओं को बनानी होगी दो चोटी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *