India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत दिया जायेगा भारत रत्न सम्मान, 2 बार रह चुके थे बिहार के CM

नई दिल्ली. Karpoori Thakur Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मान से नवाजा जाएगा। बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए पहचाने जाते हैं। 17 फरवरी 1988 को उनका निधन हो गया था। केंद्र सरकार की तरफ से यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है, जबकि एक दिन बाद 24 जनवरी को ही जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर असम में मच गया बवाल, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, शहर में एंट्री पर लगाई रोक

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिये जाने की घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर पड़े लोगों के लिए एक चैंपियन और समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है।” 

ये भी पढ़ें: एलन मस्क ने कह दी इतनी बड़ी बात, भारत का UNSC का सदस्य न होना बेतुका बात, अब बयान हो रहा वायरल

पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि दलितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। ये अवॉर्ड न केवल उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता है, बल्कि हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने के उनके मिशन को जारी रखने के लिए भी प्रेरित करता है।”

ये भी पढ़ें: Ram Mandir : रामलला का इन दिव्य आभूषण और वस्त्रोंं से किया गया विशेष शृंगार, जानें क्या है इनका महत्व

दिलचस्प बात यह है कि चुनावी साल में कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती को सभी राजनीतिक दल भव्य तरीके से मनाने को लेकर आतुर हैं और यही वजह है कि बिहार में इसके आयोजन स्थल को लेकर सत्ता पक्ष जदयू और भाजपा आमने-सामने आ गई है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि आरक्षित मैदान उन्हें कार्यक्रम के लिए खाली नहीं मिला तो वह सड़क पर समारोह मनाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *