India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा, कांग्रेस को नहीं है हिमंत सरकार पर भरोसा, अमित शाह को पत्र लिख मांगी राहुल के लिए सुरक्षा

नई दिल्ली. Rahul Gandhi bharat Jodo Nyay Yatra: असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा को लेकर लगातार घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। खरगे ने पत्र में आरोप लगाया है कि यात्रा पर असम सरकार हमला करवा रही है। उन्‍होंने ये दावा किया है कि ऐसा करने वालों को पुलिस संरक्षण मिला हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि उनको हिमंता सरकार पर भरोसा नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने अमित शाह से राहुल गांंधी सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Bharat Ratna: … देश में एक ऐसे विधायक जिन्होंने कोट उधार लेकर की थी विदेश यात्रा, सादगी से जुड़े किस्से सुनेंगे तो रह जाएंगे हैरान

हमलावरों को पुलिस का संरक्षण

कांग्रेस अध्यक्ष ने दो पन्‍ने के पत्र में लिखा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही। बीजेपी के कार्यकर्ता इस यात्रा पर हमले कर रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया है कि हमलावरों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। उनके मुताबिक, 21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर जिले में हमला किया गया, जो स्थानीय एसपी हैं वे राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

खरगे ने गृह मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, असम पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में कमी पाई गई है। राहुल गांधी Z+ सुरक्षा के हकदार हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमल करना और उनके सुरक्षा घेरा तोड़ना गंभीर मामला है। इससे राहुल गांधी की तथा उनकी टीम की शारीरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए सामने आई ये बड़ी खबर, शीघ्र मिलेंगे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित क्लेम, कृषि मंत्री ने दी ये जानकारी

राहुल सहित कई कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को पार्टी और असम की भाजपा सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी, जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को हटाते हुए गुवाहवाटी में दाखिल हुए। इसके बाद सीएम हिमंत सरमा ने राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद राहुल सहित कई कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *