India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Budget 2024: भारत देश सेना के लिए खरीद रहा 1000 एयरक्राफ्ट, चीन और पाकिस्तान को सीधी चुनौती

Budget 2024

नई दिल्ली. Budget 2024: भारत देश ने चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए अपनी रक्षा तैयारी पुख्ता करनी शुरू कर दी है। दुश्मन से एक साथ दो मोर्चों से निपटने के लिए भारत 1000 एयरक्राफ्ट खरीदेगा। इसकी जानकारी एक फरवरी 2024 को पेश किए जा रहे अंतरिम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दी। इसमें कार्गो से लेकर फाइटर तक को शामिल किया गया हैं। यह भारतीय वायु सेना, भारतीय नौ सेना और भारतीय थल सेना की ओर से प्रयोग सैन्य कार्यों के लिए होगा।

रक्षा बजट में 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा बजट में 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान किया है। उन्होंने बताया कि अब रक्षा बजट 11,11,111 करोड़ रुपए किया जा रहा है। यह भारत की जीडीपी का 3.4 प्रतिशत है। इससे न केवल सीमा सुरक्षित करने में मदद मिलेगी, बल्कि देश पूरी तरह से हर स्थिति के लिए तैयार होगा।

Rajasthan BJP: भजनलाल सरकार आते ही पूरी हो गई पीएम मोदी की ये 10 बड़ी गारंटी

चीन और पाकिस्तान बड़े दुश्मन

गलवान की घटना के बाद चीन बौखलाया हुआ है। वह भारत कें बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को भी कमतर करने में लगा हुआ है। इधर हिंद महासागर में चीन की गतिविधियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में कब कोई हिमाकत करे। भारत इसके लिए हर समय तैयार रहना चाहता है। पाकिस्तान आतंक को बढ़ाने में जुटा हुआ है। वह हमेशा भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयारी ही करता रहता है। इससे निपटने के लिए भी भारत पूरी तरह तैयार रहना चाहता है। ऐसे में भारत हर दृष्टि से खुद को मज़बूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *