India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Ashok Gahlot health: पूर्व CM अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार, कोविड 19 और स्वाइन फ्लू की हुई थी पुष्टि

Former CM Ashok Gahlot

जयपुर. Ashok Gahlot health: जयपुर के SMS अस्पताल के संक्रामक रोग केन्द्र में शुक्रवार देर रात भर्ती कराए राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत की तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। शनिवार को दूसरे दिन उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत रही। भर्ती करते समय जांच में ऑक्सीजन की मात्रा कम आई। इस कारण उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत पहले से बेहतर है, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही रखा गया है।शनिवार को उनकी रुटीन जांचें की गईं। मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि एक दिन पहले अशोक गहलोत को कोविड 19 और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। 

ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 85-90 के बीच आया था

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने कहा कि जब अशोक गहलोत को अस्पताल लाया गया तो जांच में उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 85-90 के बीच आया था जो काफी कम है। उन्हें रात में भर्ती होने के लिए कहा गया। सुबह उनका बीपी, पल्स रेट और अन्य शारीरिक पैरामीटर सामान्य रहे।

Rajasthan update: मुख्यमंत्री ने जोधपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, जिला से ग्राम पंचायत स्तर तक औचक निरीक्षण करने के निर्देश

गहलोत को पहले कब-कब हुआ कोविड

पूर्व सीएम अशोक गहलोत साल 2021 और 2023 में भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके है। उस वक्त एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए इलाज किया था। इस बार उनका कोविड होने के साथ-साथ स्वाइन फ्लू का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। अशोक गहलोत को 2021 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल के कार्डियोलॉजी विंग में भी भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *