India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Loksabha election: हरियाणा सरकार का फैसला, शहीद सैनिकों के परिवार को देंगे एक करोड़ रुपए अनुग्रह राशि

CM manohar Lal khatter

नई दिल्ली. Loksabha elections: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा सरकार ने बजट पेश करते हुए युद्धक स्थिति में शहीद होने वाले सैनिकों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने शुक्रवार को बजट घोषणा करते हुए कहा कि यह अनुग्रह राशि भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, भारतीय तिब्बत सीमा बल सहित सभी रक्षा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री खटटर ने शुक्रवार को बजट घोषणा करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों में और अधिकाधिक अधिकारियों और जवानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा के निवासियों को रक्षा, अर्धसैनिक सेवाओं में सेवा के लिए तैयार करने के लिए राज्य में 3 सशस्त्र बल तैयारी संस्थान स्थापित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से अधिकाधिक युवा सुरक्षाबलों में शामिल होते आए हैं। हरियाणा सरकार सैनिकों की शहादत पर पहले 50 लाख रुपए प्रदान किए जाते थे। अब इसे बढ़ाकर एक करोड़ किया जा रहा है। पंजाब और दिल्ली में पहले से ही राशि बढ़ाकर एक करोड़ कर दी गई है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *