India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Bihar politics : बिहार में फिर हो गया पॉलिटिकल खेला! कांग्रेस-RJD के तीन विधायक भाजपा में शामिल

Tajaswi Yadav

नई दिल्ली. Bihar politics : बिहार की सियासत में एक बार फिर पॉलिटिकल खेला हो गया है। इसी के साथ महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने हाथ का साथ छोड़कर कमल को थाम लिया है।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की संगीता देवी ने पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गई हैं। इन तीनों को भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने अपनी पार्टी में शामिल करवाने में सफलता हासिल की। कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे और चेनारी विधानसभा से विधायक हैं। सिद्धार्थ सौरव विक्रम विधानसभा से विधायक हैं और अब पाला बदलकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं।

पिछले कुछ महीनों से बिहार की राजनीति में एक के बाद एक भूचाल आ रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का RJD से हाथ छुड़ाना और BJP का एक बार फिर से दामन थामने की घटना के बाद लगातार एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को महागठबंधन की जन विश्‍वास महारैली होनी।

इस रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे, लेकिन उससे पहले पार्टी के नेताओं का बीजेपी का दामन थामना अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस कारण बिहार की सियासत इन दिनों अपने चरम पर है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *