India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Lok sabha Election 2024: जल्द आने वाली है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

नई दिल्ली. Lok sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब कांग्रेस भी जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। ये खबर भी सामने आ रही है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन वह अपना पहला चुनाव अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश से नहीं किसी और इस सीट से लड़ेंगी। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस के बड़े नेता ने दी है।

इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 2024 में अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन वह अपना पहला चुनाव रायबरेली से नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव से लड़ सकती हैं। इस बात का दावा दमन और दीव के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी इस केंद्र शासित प्रदेश से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं और पार्टी के आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है।

Lok sabha Election 2024: पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, आसनसोल सीट से बनाया था प्रत्याशी

प्रियंका के दमन जाने से कांग्रेस को गुजरात में फायदा
केतन पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं। आलाकमान ने हमें डेटा संग्रह की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका जी के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा मिलेगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *