India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Lok sabha Election 2024: झाझड़िया की उम्र सबसे कम, लुंबाराम 10वीं पास, यहां देखें राजस्थान के 15 उम्मीदवारों का प्रोफाइल

BJP Candidate first List

BJP Candidate first Liजयपुर.Lok sabha Election 2024: भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए 15प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 10 के नामों की घोषणा होना बाकी है। राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीट है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित चार केन्द्रीय मंत्री राजस्थान से चुनाव लड़ेंगे। 5 वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं।

वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए दो नेताओं को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद और केन्द्र में मंत्री भूपेन्द्र यादव को पार्टी ने इस बार अलवर से मैदान में उतारा है। राजस्थान के 15 उम्मीदवारों की प्रोफाइल की बात करें तो सुमेधानंद सरस्वती सबसे अधिक उम्र के हैं, इनकी उम्र 73 साल है।

जबकि 15 उम्मीदवारों में देवेन्द्र झाझड़िया की उम्र सबसे कम है, वे 44 साल के है। शिक्षा में अर्जुनराम मेघवाल, भूपेन्द्र यादव, पी.पी. चौधरी एलएलबी और ज्योति मिर्धा एमबीबीएस (चिकित्सक) है। इसके अलावा लुंबाराम चौधरी 10वीं पास है।

ये हैं उम्मीदवारों की प्रोफाइल

चितौड़गढ़-सीपी जोशी

ये 48 वर्ष के हैं। बीकॉम किया हुआ है।  दो बार सांसद रहे। वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। युवा मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष, चित्तौड़गढ़ जिला परिषद सदस्य रहे। 1994 से 1996 तक जिला उपाध्यक्ष रहे। जिलाध्यक्ष रह चुके है। दो बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे। दो बार विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रहे। वे 2005-2010 तक भदेसर पंचायत समिति में उपप्रधान थे।

बीकानेर-अर्जुनराम मेघवाल

मेघवाल 69 वर्ष के हैं। राजनीति विज्ञान से एमए किया। इसके अलावा एमबीए, एलएलबी भी किया हुआ है। तीन बार सांसद रहे। संगठन में किसी पद पर नहीं। सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं। 2009 में वीआरएस लेकर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते थे। 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीता। अभी केन्द्रीय कानून मंत्री हैं। पार्टी में पुराना चेहरा है।

कोटा-बूंदी-ओम बिरला

बिरला 61 साल के हैं। इनका एम कॉम किया हुआ है। वे तीन बार विधायक, दो बार सांसद रहे। वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष है। संगठन में पहले प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। पुराना चेहरा है।

बांसवाड़ा-महेंद्रजीत सिंह मालवीया

मालवीया 62 साल के हैं। एमए तक पढ़ाई की। वे तीन बार विधायक, एक बार सांसद रहे। 13 दिन पहले भाजपा ज्वाइन की। अब उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

सीकर-सुमेधानंद सरस्वती

इनकी आयु 73 है। एमए संस्कृत से हैं। दो बार सांसद रहे। इन्हे तीसरी बार टिकट दिया गया है। संगठन में किसी पद पर नहीं हैं। पार्टी का पुराना चेहरा है।

जालोर-सिरोही-लुंबाराम चौधरी

इनकी आयु 59 है। 10वीं तक पढ़ाई की। पहली बार चुनाव लड़ेंगे। संगठन में बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रधान, पार्टी में जिलाध्यक्ष रहे। पार्टी के लिए एकदम नया चेहरा है।

अलवर-भूपेंद्र यादव

इनकी उम्र 54 है। एलएलबी किए हुए हैं। वे दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। संगठन में राष्ट्रीय महासचिव रहे। केंद्रीय श्रम मंत्री का जिम्मा भी संभाला। यहां के लिए नया चेहरा है।

पाली-पीपी चौधरी

ये 71 वर्ष के हैं। एलएलबी किया है। दो बार से लगातार सांसद हैं। संगठन में किसी पद पर नहीं रहें। नया चेहरा नहीं हैं।

भरतपुर-रामस्वरूप कोली

ये 54 साल के हैं। 12वीं तक पढ़ाई की। वर्ष 2007 में कबूतरबाजी के मामले में फंसे थे। 2004 में बयाना से सांसद रहे। संगठन में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य रहे।

उदयपुर-डॉ. मन्ना लाल रावत

इनकी उम्र 53 है। बीएससी, पीएचडी की हुई है। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। संगठन किसी पद पर नहीं है। नया चेहरा है। परिवहन विभाग से वीआरएस लेकर चुनाव मैदान में हैं। एकदम नया चेहरा है।

चूरू-देवेन्द्र झाझड़िया

ये 44 साल के हैं। बीए, बीसीए किया हुआ है। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। संगठन में किसी पद पर नहीं है। राजनीति में नया चेहरा। पैरालम्पिक खेल में पदक विजेता हैं। पद्मश्री, पद्मभूषण, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न प्राप्त करने वाले पहले पैरा खिलाड़ी हैं।

Lok sabha Election 2024: राजस्थान में इसलिए काट दिए इन 5 सांसदों के टिकट, ये है इनसाइड मामला

बाड़मेर-कैलाश चौधरी

ये 50 साल के हैं। इन्होंने बीए, बीपीएड किया हुआ है। एक बार सांसद, एक बार विधायक रहे। संगठन में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा रहे। पुराना चेहरा है।

जोधपुर-गजेन्द्र सिंह शेखावत

शेखावत की आयु 56 साल है। एमए दर्शन शास्त्र और एमफिल किया हुआ है। संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव घोटाले में जांच चल रही है। इन पर अभी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। दो बार सांसद रहे। एबीवीपी के टिकट पर 1992 में जेएनवीयू से जीते। 2014 में पहली बार जीते और फिर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री बने। दूसरे कार्यकाल में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री बने। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रहे।

नागौर-डॉ. ज्योति मिर्धा

इनकी उम्र-51 वर्ष है। एमबीबीएस कर रखा है। वर्तमान में पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 2023 में कांग्रेस से भाजपा में आईं थीं। हाल ही का विधानसभा चुनाव हार गईं। भाजपा ने एक बार फिर लोकसभा में मौका दिया है।

झालावाड़-बारां-दुष्यन्त सिंह

इनकी आयु 50 साल है। एमबीए किया हुआ है। 4 बार सांसद रहे।  संगठन में वे किसी पद पर नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र हैं। पार्टी में पुराना चेहरा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *