India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Congress First List: राहुल गांधी इन दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, यहां से प्रियंका गांधी का लड़ना  माना जा रहा तय!

राहुल गांधी–प्रियंका गांधी

नई दिल्ली. Congress first List:पिछले दो लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने के बाद अब कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई गलती करना नहीं चाह रही है। इसमें प्रत्येक सीट को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। पार्टी रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कोई गलती नहीं करना चाह रही है। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को उतारने का फैसला किया है। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान किया जाना बाकी है।

प्रियंका रायबरेली सीट से करेंगी चुनावी डेब्यू

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से चुनावी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव की तरह ही तरह अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में राहुल गांधी BJP नेता स्मृति ईरानी से अमेठी से चुनाव हार गए थे। लेकिन वायनाड से उन्हें प्रचंड जीत मिली थी, लेकिन इस बार वायनाड से भी उनके लिए राह आसान नहीं होगा, क्योंकि लेफ्ट ने इस बार इस सीट से उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।

Lok sabha election 2024: कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, आज फिर दिल्ली में बैठक

रायबरेली और अमेठी के बारे में जानिए

कांग्रेस पार्टी के लिए रायबरेली और अमेठी सीट का विशेष महत्व है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2004 से ही रायबरेली सीट पर जीत दर्ज करती आ रही थीं। 2019 में वह यूपी की 80 सीटों में से कांग्रेस पार्टी की एकमात्र सांसद थीं। इस बार उन्होंने आम चुनाव में जाने से परहेज कर राजस्थान से राज्यसभा का रुख किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चुनावी डेब्यू अमेठी सीट से किया था। इसके बाद उन्होंने यहां 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की। लगातार तीन बार उन्हें यहां की जनता ने चुनकर संसद भेजा लेकिन, बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने उन्हें 50 हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर दिया था।

सुनील कनुगोलू निभा रहे अहम भूमिकाr

कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी में अहम भूमिका निभाने वाले चुनाव रणनीतिकार सुनील कनुगोलू लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में सबसे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी केवल उन्हीं उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे जिनके नाम सुनील कनुगोलू की ओर से तैयार की गई सूची में होंगे। राहुल के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील जनता की नब्ज बहुत जल्द समझने के लिए और उसी अनुसार योजना बनाने के लिए अपनी पहचान रखते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *