India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Lok sabha Election: क्रिकेट की पिच पर दिखाया हुनर, अब सियासत में एंट्री! ये खिलाड़ी TMC से लड़ेंगे चुनाव

Mamta Banerjee and sourav ganguly

नई दिल्ली. Lok sabha Election: पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली क्रिकेट के बाद अब राजनीति में किस्मत आजमाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। आज गांगुली ने सीएम ममता बनर्जी से सचिवालय में करीब आधे घंटे मुलाक़ात की है।

वे पश्चिम बंगाल की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पिछले कुछ समय से ममता और गांगुली को कई मौकों पर साथ देखे जाने पर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है। कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 के दौरान गांगुली को “बंगाल का ब्रांड एंबेसडर” घोषित किया था।

एक साल पहले अनिच्छुक सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पूर्व दिग्गज गेंदबाज रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष चुना था। गांगुली को भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री के चहरे के रूप में राजनीति में उतारना चाहती थी। लेकिन उन्होंने राजनीति में आने से माना कर दिया था। नतीजन भाजपा को विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी। TMC ने सूपड़ा साफ किया था।

Congress First List: राहुल गांधी इन दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, यहां से प्रियंका गांधी का लड़ना  माना जा रहा तय!

भाजपा नेताओं के साथ गांगुली की निकटता की अफवाहें तब बढ़ीं जब उनकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें वे राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार और गृह मंत्री अमित शाह के साथ घर पर भोजन करते दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें कि बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने 22 सीट पर जीत दर्ज़ की थी। वहीं भाजपा ने 18 और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई थी। इस बार ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत कांग्रेस और टीएमसी साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *