India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Weather Report : तीन दिन तक बर्फीली हवाओं से नहीं मिलेगी राहत, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा

नई दिल्ली. Weather Report North India: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार तक समूचा उत्तर भारत गुरूवार को कड़ाके की ठंड की जद में रहा। कई दिनों बाद खिली धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम होते ही फिर बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन ने परेशानी बढ़ा दी। इधर कोहरे ने भी रेल, हवाई और सड़क यातायात को बाधित कर दिया। दिल्ली-एनसीआर में आज कोहरे की चादर है।

IMD के मुताबिक अभी अगले तीन दिन तक बर्फीली हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं, चार-पांच दिन तक कोहरा जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। Rajasthan में 12 से 14 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में भी 12 और 13 जनवरी को बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरूवार को घने कोहरे से दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। लखनऊ में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई, जबकि वाराणसी में यह आंकड़ा 50 रहा।

ये भी पढ़ें: Atal Setu: PM Modi आज देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल

राजस्थान में सीकर रहा सबसे ठंडा, चूरू का पारा भी माइनस में 

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद चूरू में तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया।

IMD पूरे देश में मनाएगा 150 साल पूरे होने का जश्न

देश के मौसम का हाल बताने और पूर्वानुमान जताने वाला भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) इस साल 15 जनवरी से अपनी स्थापना के 150 साल पूरे करने का जश्न मनाने जा रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार 150 सालों का जश्न मनाने के लिए 15 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2025 तक देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें: स्वामी जी का वो ऐतिहासिक भाषण, जिसने शिकागो की धर्म संसद में बजाया था भारत का डंका

आईमडी देश के सबसे पुराने वैज्ञानिक विभागों में से एक है, जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी। इसका मुख्यालय तक कोलकाता में बनाया था। 20 जुलाई, 1928 को मुख्यालय पुणे में स्थानांतरित किया और 1935 के बाद अंततः प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में स्थानांतरित हो गया जो अभी आईएमडी का मुख्यालय है।

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, कई उड़ान भी प्रभावित

यात्रियों के लिए ठंड और कोहरे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले यातायात के संसाधन कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार सुस्त है, साथ ही विमानों की उड़ान भी प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को 150 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय पर संचालित नहीं हुईं तो 240 से अधिक विमान भी रनवे से 15 मिनट से 1 घंटे तक की देरी से आने-जाने के लिए मजबूर हुए। लगातार हो रही देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी रही। इस बार रेलवे और विमानन कंपनियों के मोबाइल पर मैसेज आने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *