India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Haryana floor test: हरियाणा में फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास, नए CM नायब सिंह सैनी ने साबित किया बहुमत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली. Haryana Floor Test Passed: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में जारी उठापठक पर विराम लग गया है। भाजपा नेतृत्व वाली नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिखाया है। मंगलवार को हरियाणा के पूर्व CM मनोहरलाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट सहित अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद शाम करीब पांच बजे भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इनके अलावा पांच विधायकों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की थी।

सीएम सैनी ने की खट्टर की तारीफ

विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कहा कि, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर ने वरिष्ठ नागरिकों को 3,000 रुपये की पेंशन प्रदान की। पेंशन सीधे वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। उन्होंने यह अद्भुत प्रणाली बनाई है।”

व्हीप जारी होने के बाद भी सदन पहुंचे थे चार विधायक

पार्टी की ओर से व्हीप जारी होने के बाद भी बहुमत पेश होने के दौरान चार विधायक विधानसभा पहुंचे थे। दरअसल, दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने सदन में क्रास वोटिंग के डर से अपने विधायकों के लिए व्हीप जारी किया था। जिसमें बहुमत पेश होने के दौरान विधानसभा में उपस्थित नहीं होने की बात कही थी। व्हीप के बाद भी विधानसभा में पहुंचने वाले विधायकों के नाम जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, रामकुमार गौतम और देवेंद्र बबली है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *