जयपुर. Loksabha elections: लोकसभा चुनाव के पहले चरण राजस्थान की 12 सीटों पर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजस्थान में आठ सीट ऐसी है। जहां की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। इन स्थानों पर बीजेपी और कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक BJP ने 25 लोकसभा सीट में से 15 और कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है। प्रदेश के सियासी माहौल पर नजर डाले तो 5 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां हॉट सीट बनी गई है। इस कारण सीएम भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परेशान हैं। इनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी और बीजेपी छोड़ कांग्रेस में गए राहुल कस्वां सहित कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है।
राजस्थान की हॉट सीट
चूरू : यहां BJP के देवेंद्र झाझड़िया व कांग्रेस के बीच राहुल कस्वां के बीच मुकाबला है। बीजेपी ने दो बार सांसद रहे राहुल कस्वां का टिकट काटकर जेवलीन थ्रो खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को मैदान में उतारा है। राहुल को कांग्रेस ने चूरू से प्रत्याशी बनाया है। यहां कांग्रेस बीजेपी को कड़ी चुनौती दे सकती है।
भरतपुर : यहां 19 अप्रैल को चुनाव होंगे। इस सीट से BJP के रामस्वरूप कोली और कांग्रेस की संजना जाटव मैदान में है। बीजेपी ने इस बार प्रत्याशी बदला है। ऐसे में CM भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि ये उनका गृह जिला है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता विश्वेन्द्र सिंह, भजनलाल जाटव, जाहिदा खान व जोगेंद्र अवाना की साख भी दांव पर है।
चित्तौड़गढ़ : यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। इस सीट पर बीजेपी के सीपी जोशी और कांग्रेस के उदयलाल आंजना के बीच मुकाबला होगा। हालांकि, निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत देकर दो बार सांसद रहे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ा दी थी। लेकिन, अब उनके BJP को समर्थन देने के बाद यहां सीपी जोशी मजबूत स्थिति में हैं।
जोधपुर : इस सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होगा। यहां बीजेपी के गजेंद्रसिंह शेखावत और कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा में रोचक मुकाबला है। जोधपुर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गृह जिला है। यहां गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस ने गहलोत के बेटे वैभव को टिकट दिया था, जो गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने हार गए थे। अब सीट निकालना गहलोत के लिए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।
जालोर : इस सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां कांग्रेस के वैभव गहलोत और बीजेपी लुंबाराम चौधरी में मुकाबला है। ये सीट कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। 2004 के बाद से यह सीट भाजपा के हाथ में चली गई। यहां देवजी पटेल जीतते आ रहे हैं। लेकिन, इस बार BJP ने लुंबाराम चौधरी को टिकट देकर दाव खेला है। वैभव स्थानीय नहीं है, ऐसे में उनका जिले में विरोध हो रहा है। ऐसे में जोधपुर के साथ—साथ जालोर में भी गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर है
उदयपुर: यहां दो पूर्व नौकरशाहों में टक्कर
अब तक जिन सीटों पर प्रत्याशियों ऐलान हुआ, उनमें में से सिर्फ उदयपुर लोकसभा सीट ही ऐसी हैं। जहां पर दो पूर्व नौकरशाह के बीच रोचक मुकाबला है। BJP ने अर्जुनलाल मीणा का टिकट काटकर पूर्व परिवहन अधिकारी मन्नालाल को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस ने उदयपुर के पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा पर दांव खेला। ऐसे में यहां दोनों ही पार्टियों की सांख दांव पर है।