India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने मस्खलन वाले संभावित क्षेत्र में जाने से किया मना

Avalanche warning in next 24 hours in Kupwara: जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुपवाड़ा में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रशासन के अनुसार कम खतरे का हिमस्खलन कुपवाड़ा में अगले 24 घंटे में समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर आ सकता है। प्रशासन ने लोगों को सुझाव दिया है कि आगामी आदेश तक इन क्षेत्र में रह रहे लोग सावधानी बरतें और हिमस्खलन वाले संभावित क्षेत्र में जाने से बचें। जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को ऊपरी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ था। ऐसे में प्रशासन की ओर से अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की संभावना जाहिर की गई है।

जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में भी बारिश की वजह से पारा नीचे गिर गया है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में समय-समय पर हो रही हल्की बारिश की वजह से पारा और नीचे चला गया है।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के तट से 5 दिसंबर को टकराएगा चक्रवात मिचौंग, आईएमडी ने जारी किया इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

जम्मू कश्मीर में अधिकतम पारा 18 डिग्री तक पहुंचा है जबकि न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पर आ गया है। श्रीनगर का अधिकतम पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे है। लेह में अधिकतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा -5 डिग्री सेल्सियस है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। दक्षिण कश्मीर में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है। ऊंचे इलाकों की बात करें तो यहां भी बर्फबारी हो रही है। यहां 6 इंच तक बर्फबारी की संभावना है। कुछ इलाकों में 10 इंच तक बर्फबारी भी हो सकती है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *