India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rajasthan Top News : बांसवाड़ा में शादी का एक मंडप, दो दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, गजब की है ये लव स्टोरी

A Love story: प्रदेश में शादियों का सीजन परवान पर है। कई जगह अलग तरीके और रीति रिवाज से शादी की जा रही है। ऐसे में उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में हुई अनोखी शादी हुई है जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक मंडप लगाया गया और दो दुल्हनों के साथ एक दूल्हे ने सात फेरे लिए। यही नहीं हमेशा साथ रहने की कसमें खाई है। यही नहीं उसने दोनों प्रेमिकाओं के साथ चली प्रेम कहानी के बारे में भी खुलकर बताया और दोनों दुल्हनों ने भी खुश होने की बात बताई है।

रीति रिवाज से हुई शादी

यह शादी बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी उपखंड के आंबादरा गांव में हुई है। जो खूब चर्चा का विषय है। दो दुल्हनों ने एक दूल्हे से शादी रचाई है। युवक ने मंडप में दोनों के साथ 7 फेरे लिए और इस शादी से तीनों के परिजन भी सहमत हुए। युवक का नाम 26 वर्षीय नरेश पारगी है। जिसने जिले के ही खंडेरा गांव की रेखा रोत और सरेवाला गांव की अनीता डामोर से शादी की है। नरेश ने शादी में निमंत्रण कार्ड पर भी दोनों पत्नियों के नाम लिखे हैं। इस शादी से पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। दूल्हे के सेहरा बांधा तो दोनों दुल्हनों को चुनरी ओढ़ाई गई। साथ फेरे लेने से पहले बिंदोली भी निकाली। जिसमें गांव के लोगों के साथ में परिजन भी डीजे पर खूब नाचे। परिजनों ने तो दूल्हे को कंधे पर बिठाकर पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर भी डांस किया।

रेखा से 2013, अनीता से 2018 में प्रेम हुआ, 2023 में बने हमसफर

ग्रामीणों के अनुसार नरेश गुजरात में मजदूरी करता है। वहीं पर दोनों युवतियां रेखा और अनीता भी मजदूरी करती थी। नरेश ने कहा कि वर्ष 2013 में मुझे रेखा से प्रेम हुआ था तो उसे नातरा करके लाया था। फिर 2018 में अनिता से प्रेम हुआ तो उसे भी लाया। दोनों से अभी रीति रिवाज से शादी की है और हमारा परिवार खुश है। अनिता ने बताया कि नरेशजी से प्रेम हो गया था जिसके बाद 30 नवंबर को शादी की है। रेखा और मैं बहन जैसे है, खुश है। रेखा ने भी इसी बात को दोहराया। तीनों के परिवार की आपसी सहमति से शादी हुई।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *