India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, शिवराज सिंह चौहान की भूमिका के साथ तय होगी एमपी की नई कैबिनेट

भोपाल. MP cabinet expansion: मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को संभावित माना जा रहा है, उम्मीद है कि इसमें 16 से 18 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं, उन्हें भी अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं किया है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सभी को विभागों का बंटवारा किया जाएगा। हालांकि अब विस्तार को हरी झंडी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मिलेगी। शिवराज सिंह चौहान को भी कल 12 बजे मुलाकात के लिए बुलाया है। पहले यह मुलाकात आज होनी थी, लेकिन दिल्ली में बदली परिस्थितियों में मुलाकात का समय बदल दिया है।

16 से 18 नए मंत्री संभावित

अभी तक मंत्रिमंडल में किसको शामिल किया जाना है, इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव या फिर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भाजपा से जुड़े लोगों का अनुमान है कि 16 से 18 नए मंत्री बनाए जाएंगे और दो उपमुख्यमंत्री के साथ यह संख्या पर्याप्त हो जाएगी। एक और विस्तार की संभावनाओं को बराबर रखा जाएगा। जिन्हें संभावित मंत्रियों की सूची में देखा जा रहा है, उनमें सांसद का पद छोड़कर विधायक बने नेता भी शामिल हैं। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अभी भी मंत्री बनने के लिए हिचकिचा रहे हैं। वह खुद को दूसरी भूमिका दिए जाने के लिए पार्टी को बता चुके हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें मंत्री बना सकती है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा है ये मामला… अब आगे क्या 

ये बन सकते हैं मंत्री…

  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रहलाद पटेल
  • राकेश सिंह
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • रीति पाठक
  • संपत्तिया उईके

इनके नाम भी लगभग तय

  • रमेश मेंदोला (कैलाश विजयवर्गीय के कारण अभी चर्चा बाकी)
  • तुलसी सिलावट
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • गोविंद सिंह राजपूत (इनके नाम पर फाइनल चर्चा बाकी)
  • विष्णु खत्री
  • भगवान दास सबनानी या अशोक रोहाणी (दो ही सिंधी विधायक, एक को मौका)
  • हेमंत खंडेलवाल
  • निर्मला भूरिया
  • प्रदीप लारिया
  • संजय पाठक

इन नामों पर अभी दोबारा होगा विचार

  • भूपेंद्र सिंह
  • ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
  • विश्वास सारंग
  • रामेश्वर शर्मा
  • शैलेंद्र जैन या अनिल जैन
  • जय सिंह मरावी

इन पूर्व मंत्रियों को खतरा

  • गोपाल भार्गव
  • विजय शाह
  • जयंत मलैया
  • अर्चना चिटनिस
  • मीना सिंह
  • अजय विश्नोई

अभी तक चर्चा से बाहर हैं शिवराज सिंह चौहान

मंत्रिमंडल के संभावित चेहरों को लेकर बीती शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के यहां पर बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल शामिल हुए थे। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शामिल नहीं किया गया। लेकिन आज अचानक से पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली जेपी नड्डा से मिलने का संदेश आया, उसके बाद से उनकी भूमिका पर बात हो रही है। अब यह मुलाकाम कल 12 बजे होगी। माना जा रहा है भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार के साथ शिवराज सिंह चौहान की भूमिका भी तय करना चाहती है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका में पार्टी ने तय कर दिया है। उन्होंने आज अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है, उनका चुनाव निर्विरोध होगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *