India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

मालदीव को भारत का गुस्सा पड़ेगा भारी, EaseMyTrip ने बंद की सारी फ्लाइट बुकिंग, #ChaloLakshadweep अभियान शुरू

नई दिल्ली: भारत के साथ मालदीव (Maldives) खुद ही अपने रिश्ते बिगाड़ने परअमादा है। मालदीव के मंत्रियों की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणियों के बाद easemy trip ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत पिट्टी ने बताया मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग को बंद कर दी गई है।

बता दें कि पीए मोदी पर मालदीव के नेताओं की ओर से विवादित बयानों के बाद भारत में सोशल मीडिया पर #boycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। अब तक हजारों लोगों ने मालदीव जाने का अपना प्लान बंद कर दिया है। भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव घूमने जाते हैं। ऐसे में मालदीव टूरिज्म को बड़ा झटका लग सकता है।

ये भी पढ़ें: Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच अब इन राज्यों में होने वाली है बारिश! राजस्थान-पंजाब सहित कई राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार भारत के समर्थन में निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा है कि हमारे देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए Easemy trip ने सभी मालदीव उड़ान बुकिंग को रद्द कर दिया है.’ इसके साथ ही Easemy trip ने #chalolakshadweepvअभियान शुरू कर दिया है।

X पर अपने पोस्ट में लिखा ‘लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव जितने अच्छे हैं। हम Easemy trip पर इस प्राचीन डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लेकर आएंगे, जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है!’ गौरतलब है कि भारत और मालदीव के बीच बढ़ते विवाद के बीच, सोशल मीडिया पर हैशटैग #BoycottMaldives ने जोर पकड़ लिया है। क्योंकि भारतीय पर्यटकों ने द्वीप राष्ट्र में अपनी निर्धारित छुट्टियां रद्द करना शुरू कर दिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *